TRENDING TAGS :
Kanpur News: संपत्ति के लिए रिश्तों की बलि: बहन-भांजे ने रचा फर्जीवाड़े का षड्यंत्र", हुई गिरफ्तारी
Kanpur News: दोनों आरोपियों को जवाहर नगर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश विहार, आवास विकास-1 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की बहन और भांजे ने ही उसकी पैतृक संपत्ति को हड़पने की साजिश रची। पीड़ित अमोघ शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को उनकी बहन निधि शर्मा उर्फ निधि त्रिपाठी और भांजे अक्षत त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को जवाहर नगर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह मामला 19 फरवरी 2023 को न्यायालय के आदेश पर कल्याणपुर थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी से जुड़े अपराध) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ।
अमोघ शर्मा का आरोप है कि उनके पिता स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा ने संपत्ति उनके नाम वसीयत की थी। बावजूद इसके, निधि और अक्षत ने फर्जी पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और बहनों के जाली हस्ताक्षरों से शपथपत्र तैयार कर विद्युत कनेक्शन अपने नाम करवा लिया। पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई।थाना प्रभारी के अनुसार, संपत्ति को लेकर विवाद और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिजली कनेक्शन अपने नाम करवाने की पुष्टि होने पर गिरफ्तारी की गई है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


