Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में बाढ़ से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी, एडीएम ने बाढ़ चौकियों का लिया जायजा

Lakhimpur Kheri News: कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते शारदा व घाघरा नदियों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को सक्रिय कर दिया है।

Sharad Awasthi
Published on: 7 Aug 2025 10:53 AM IST
Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में बाढ़ से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी, एडीएम ने बाढ़ चौकियों का लिया जायजा
X

ADM Kheri flood Inspection

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते शारदा व घाघरा नदियों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को सक्रिय कर दिया है। प्रशासन द्वारा स्थापित बाढ़ चौकियों को पूरी तरह क्रियाशील कर दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बुधवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ राहत तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जसवंतनगर, ऊंचगांव, चौधरी बेचेलाल महाविद्यालय रसूलपुर में स्थापित बाढ़ चौकी और ओएनजीसी हॉस्पिटल सिसैया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी तैयारियां संतोषजनक पाई गईं।एडीएम के साथ एसडीएम शशिकांत मणि और तहसीलदार आदित्य विशाल भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने गोंडियाना मजरा टहारा व डुंडकी गांव में जाकर बंधे पर बसे बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट और खाद्यान्न किट वितरित किए और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार गोंडियाना, डुंडकी, गनापुर, गौड़ी मांझा सुमाली, चकदहा और परसा गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। प्रशासन द्वारा सुबह से ही सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री एवं अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का कार्य आरंभ कर दिया गया है, जो लगातार जारी रहेगा।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story