Lakhimpuri Kheri News: कांवड़ यात्रा तैयारियों का एडीएम ने विधायक संग लिया जायज़ा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

Lakhimpuri Kheri News: शिव मंदिर (छोटी काशी) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय विधायक अमन गिरी के साथ मंदिर कॉरिडोर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Newstrack Network
Published on: 8 July 2025 3:51 PM IST
Lakhimpuri Kheri News: कांवड़ यात्रा तैयारियों का एडीएम ने विधायक संग लिया जायज़ा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
X

Lakhimpur Kheri News

Lakhimpur Kheri News: सावन मास के दौरान आयोजित कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गोला गोकर्णनाथ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर (छोटी काशी) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय विधायक अमन गिरी के साथ मंदिर कॉरिडोर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कॉरिडोर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों को बुधवार शाम तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।एडीएम ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका व्यक्तिगत रूप से मौके पर रहकर निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मंदिर प्रवेश मार्ग, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, रूट डायवर्जन व्यवस्था और साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या ट्रैफिक जाम की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story