Lakhimpur Kheri News: व्यापारी कल्याण दिवस पर लखीमपुर खीरी में भव्य आयोजन, सर्वोच्च करदाता व्यापारियों का हुआ सम्मान

Lakhimpur Kheri News: कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन व भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

Sharad Awasthi
Published on: 28 Jun 2025 10:04 PM IST
Lakhimpur Kheri News: व्यापारी कल्याण दिवस पर लखीमपुर खीरी में भव्य आयोजन, सर्वोच्च करदाता व्यापारियों का हुआ सम्मान
X

व्यापारी कल्याण दिवस पर लखीमपुर खीरी में भव्य आयोजन   (photo: social media )

Lakhimpur Kheri News: दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जिला प्रशासन व राज्य कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और अधिकारियों की बड़ी सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन व भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ, जिसमें उन्होंने भामाशाह जी के राष्ट्रभक्ति और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।

भामाशाह जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। समाजहित और राष्ट्रनिर्माण में व्यापारियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों को सशक्त और सम्मानित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भामाशाह जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लें और राष्ट्रसेवा में योगदान दें।

इस अवसर पर जिले के सर्वोच्च जीएसटी करदाता व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें दिनेश अग्रवाल (मूसाराम इंटरप्राइजेज), दीपक अग्रवाल (मूसाराम ऑटो सेल्स), आलोक सक्सेना (जुआरी इंडस्ट्रीज), यूएस ऑटोमोबाइल व नारायण ऑटोमोबाइल के व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में राज्य कर विभाग व उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित समाजसेवी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 / 10
Your Score0/ 10
Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story