Lucknow News: बाइक सवार को बचाने से गहरे गड्ढे में गिरी कार... देवदूत बनकर आए पुलिसकर्मी ने बचाई जान, PNC कम्पनी पर लापरवाही का लगा आरोप

Lucknow News: लखनऊ के बंथरा इलाके में सड़क निर्माण के लिए कम्पनी की ओर से खोदे गए एक बड़े गड्ढे में एक कार गिरकर लटक गई।

Hemendra Tripathi
Published on: 29 May 2025 4:11 PM IST (Updated on: 29 May 2025 4:49 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News 

Lucknow News: लखनऊ में सड़क निर्माण के चलते कई बार निर्माण कार्य में लगी कम्पनियां गहरे गड्ढे खोद कर चली जाती हैं। बाद में उन्हीं गड्ढों से हादसे होने पर कंपनियों की लापरवाही उजागर होती है। ऐसा ही कुछ लखनऊ के बंथरा इलाके में बीती देर रात देखने को मिला, जहां सड़क निर्माण के लिए कम्पनी की ओर से खोदे गए एक बड़े गड्ढे में एक कार गिरकर लटक गई। जान हथेली पर लेकर चीख रहे कार सवारों की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर देवदूत बनकर पहुंचे और कार सवारों को कार से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

पीएनसी कंपनी की ओर से खोदे गए गड्ढे में गिरकर लटक गई कार

ये पूरी घटना लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के बंथरा बाजार स्थित बालाजी मंदिर के पास की है। बुधवार की देर रात कार चालक शुभम अपने दोस्त के साथ शिवपुरा स्थित ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि बालाजी मंदिर के पास निर्माण कार्य होने के बावजूद अंधेरा परसा हुआ है। मंदिर के पास ही सामने से एक मोटरसाइकिल आती नही दिखाई दी, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और पीएनसी कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में जाकर लटक गई।

देवदूत बनकर आया ट्रैफिक पुलिसकर्मी, कार से बाहर निकालकर बचाई जान

कार गड्ढे में गिरने से कार सवार युवक चीखकर मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच मौके पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी टीएसआई देश दीपक दीक्षित और उनके साथी घटनास्थल पर तेजी के साथ पहुंचे। मौके पर कार का दरवाजा खोलकर कार सवारों को बड़ी ही सावधानी से बाहर निकालकर उन्हें बुरी तरह से चोटिल होने से बचा लिया।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में लगी कम्पनी पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने PNC कम्पनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कानपुर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य कर रही कम्पनी ने सड़क पर जगह जसघ गहरे गड्ढे खोदकर रखे हैं। इससे पहले भी कंपनी की लापरवाही के चलते सड़क पर खुदे गड्ढों में गाड़ियां गिरने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story