UP में 'दबाव' से रुकी न्याय की राह? निकिता महाना की मौत पर सनसनीखेज आरोप: 'स्पीकर सतीश महाना हैं पति के ताऊ, इसलिए पुलिस शांत!'

Nikita Mahana Death: लखनऊ की महिला निकिता महाना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

Harsh Sharma
Published on: 21 Oct 2025 3:45 PM IST (Updated on: 21 Oct 2025 4:25 PM IST)
UP में दबाव से रुकी न्याय की राह? निकिता महाना की मौत पर सनसनीखेज आरोप: स्पीकर सतीश महाना हैं पति के ताऊ, इसलिए पुलिस शांत!
X

Nikita Mahana Death: लखनऊ में एक महिला की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। कृष्णा नगर, सेक्टर-D निवासी 28 वर्षीय निकिता महाना की मौत के बाद परिजन और पुलिस दोनों सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में निकिता के पति पार्थ महाना, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

गले पर गंभीर चोट के निशान, हत्या का शक

मृतका के परिजनों का कहना है कि निकिता के गले और गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या का संदेह मजबूत हुआ है। निकिता के मौसा ने आरोप लगाया कि पार्थ महाना नशे की हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था, लेकिन अस्पताल छोड़कर भाग गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन ससुराल के लोग वहां मौजूद नहीं थे।

दहेज की मांग को लेकर परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

निकिता के मायके वालों का आरोप है कि पार्थ महाना और उसका परिवार लगातार 10 लाख रुपये की दहेज मांग कर रहा था। इसी कारण निकिता को प्रताड़ित किया जाता था। उसकी बहन मुस्कान ने बताया कि निकिता को ससुराल में मारपीट और मानसिक दबाव झेलना पड़ता था। सास भी दहेज न देने के लिए ताने मारती थी और खाने-पीने में भी कैद करती थी।

मौत से पहले हुई पार्टी में शामिल

मुस्कान ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात निकिता और पार्थ किसी पार्टी में गए थे। बाद में रात को पार्थ ने फोन किया और कहा कि निकिता ने फांसी लगा ली है। वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा है। हालांकि, अस्पताल में पहुंचने पर परिवार को पता चला कि निकिता की मौत हो चुकी है।

दबाव के चलते पुलिस कार्रवाई में देरी?

निकिता की मां सुनीता ने आरोप लगाया है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ महाना के सगे ताऊ हैं, इसलिए पुलिस इस मामले में दबाव के कारण जल्दी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस से न्याय और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

परिवार ने न्याय की गुहार लगाई

निकिता के परिजन लखनऊ के अपोलो अस्पताल और कृष्णा नगर थाने में न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। उनके मुताबिक, निकिता के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान थे और उसे मजबूरन फांसी लगाने के लिए मजबूर किया गया। परिवार ने पुलिस से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाए।

तीन साल पहले दिल्ली में हुई थी शादी

निकिता और पार्थ महाना की शादी तीन साल पहले 7 दिसंबर 2022 को दिल्ली के टाउन प्लाजा होटल में धूमधाम से हुई थी। निकिता दिल्ली के मालवीय नगर की रहने वाली थीं और पार्थ कानपुर के जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी से हैं। दोनों की मुलाकात जीवनसाथी.कॉम वेबसाइट से हुई थी। शादी में यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना और पंजाबी गायक हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस भी शामिल हुए थे।

पुलिस की जांच जारी

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story