TRENDING TAGS :
Lucknow news: आंख में हो रही ये समस्या तो हो सकता है कंजक्टिवाइटिस
Lucknow news: आंख लाल हो तो साफ पानी से धुलें। आंखों की सिकाई के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें। आंखों में खुजली या जलन,पानी या आंसू आए, चुभन लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Lucknow news: आंख लाल हो तो साफ पानी से धुलें। आंखों की सिकाई के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें। आंखों में खुजली या जलन,पानी या आंसू आए, चुभन लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। गर्मी में बढ़ रहीं धूल के कारण लोगों को कंजक्टिवाइटिस की समस्या हो रही है। अस्पताल में मरीज बढ़ गए हैं। इन लक्षणों वाले 200 से अधिक आंख के मरीज रोजाना सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
बलरामपुर अस्पताल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.संजीव गुप्ता ने बताया कि रोजाना ओपीडी में आंख लाल होने की समस्या और कंजक्टिवाइटिस लक्षण वाले करीब 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। वातावरण में धूल के कण की वजह से यह समस्या बढ़ रही है। इसके कारण लोगों को आंख में जलन, खुजली और पानी आने की समस्या शुरू हो रही है। बिना किसी डॉक्टर की सलाह के किसी प्रकार का आई ड्रॉप न डालें।
कंजक्टिवाइटिस के लक्षण
- - आंखों का लाल होना या गुलाबी दिखना।
- - आंखों में खुजली या जलन होना।
- - आंखों से पानी आना या अधिक आंसू निकलना।
- - आंखों से डिस्चार्ज (पानी जैसा या गाढ़ा) निकलना।
- - आंखों में किरकिरी या चुभन महसूस होना।
- - पलकों में सूजन, पपड़ी जमना।
- - प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता
बचाव के तरीके
- - हाथों को बार-बार धोना चाहिए।
- - अपनी आंखों को छूने से बचना चाहिए।
- - संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
- - आंख पर काला चश्मा लगाएं।
- - अपनी तौलिया, तकिया और अन्य व्यक्तिगत सामान को अलग रखें।
- - आंखों को साफ पानी से धोना।
- - डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप या दवाइयां लें।
1 / 9
कंजक्टिवाइटिस के लक्षणों में से एक है: -
See Source Article Next Story


