UP Weather Today: 1 अक्टूबर को मौसम में बड़ा उलटफेर! लखनऊ समेत इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

UP Weather Today: भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इस दिनों उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। यानी इससे साफ़ है कि मानसून में अभी पूरी तरह से अलविदा नहीं कहा है...

Priya Singh Bisen
Published on: 1 Oct 2025 6:00 AM IST
UP Weather Today
X

UP Weather Today 

UP Weather Today: भारत मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग कम दबाव क्षेत्रों के वजह से आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी वर्षा, तेज हवाएं और समुद्री उथल-पुथल देखने को मिलेगी। वहीं दक्षिण-पश्चिम भारत में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है। वहीं 2 से 4 अक्टूबर के दौरान पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में बीत कई दिनों से गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। बीते कई दिनों से वर्षा न होने के कारण यहां उमस ने खूब परेशान किया है। हालांकि आज 1 अक्टूबर 2025 यानी बुधवार को कानपुर, उन्नाव, जिलों में सुबह से ही वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। राजधानी लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं, IMD ने पश्चिमी यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा जिलों में आज बुधवार को गरज-चमक के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जबकि पूर्वी यूपी में 4 से 5 अक्टूबर को अच्छी वर्षा होने के आसार है।

लखनऊ में आज कैसा रहने वाला है मौसम?

1 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाने तथा वर्षा की संभावना बनी हुई है। रात के मध्य समय में गरज-चमक आ सकती है और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी है। आज सुबह से ही लखनऊ में बादल छाए रह सकते हैं, और दोपहर तथा शाम के समय आसमान घने बादल लगे रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान लखनऊ व आसपास के जिलों में अगले कुछ घंटों में गरज, बिजली और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। तापमान की बात करें तो आज उच्चतम तापमान लगभग 33-34 °C के आसपास और न्यूनतम तापमान लगभग 26-28 °C तक रहने की संभावना है।

आज 1 अक्टूबर को अन्य जिलों में मौसम का मिजाज

लखनऊ के आसपास के जिलों जैसे कि बाराबंकी, रायबरेली, फैजाबाद जैसे जिले लखनऊ के पास हैं और उनमें भी गरज-चमक सहित मध्यम वर्षा हो सकती है। हरदोई एवं सीतापुर क्षेत्र भी आंशिक बादली और वर्षा की संभावना वाले क्षेत्रों में आ सकते हैं। वहीं, पूर्वी यूपी की ओर जैसे अमेठी, सुल्तानपुर आदि में ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातों या निम्न दाब प्रणाली का प्रभाव ज़्यादा हो सकता है, जिससे वर्षा की संभावनाएँ अधिक रहेंगी। मौसम डेटा बताते हैं कि अक्टूबर महीने में लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधि धीरे-धीरे कम हो जाती है। आमतौर पर इस माह में 2 या 3 दिन ही वर्षा होती है।

मौसम को लेकर सुझाव

1 अक्टूबर 2025 को लखनऊ व आसपास के जिलों में मौसम साधारण तौर से गरम व उमस भरा रह सकता है, लेकिन बादल छाने और वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। गरज-चमक और कुछ ठहराव वाले वर्षा के कारण अस्थिर मौसम बना रहेगा।

अगर आप बाहर जाने का विचार कर रहे हैं, तो निम्न सुझाव उपयोगी हो सकते हैं:

1. इस मौसम में अपने साथ छाता व रेनकोट साथ रखें, क्योंकि अचानक वर्षा हो सकती है।

2. गर्मी और उमस से बचने के लिए हल्का, सांस लेने योग्य कपड़ा बेहतर रहेगा।

3. अधिकतम उमस और बादल रहने की स्थिति में नमीयुक्त महसूस हो सकता है — पर्याप्त पानी पिएँ।

ऐसे ही मौसम की लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story