Lucknow News: रेप पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, जेल में बंद है आरोपी

Lucknow News: 29 मई को गोमती नगर विस्तार के रहने वाली एक किशोरी के माता-पिता ने अपनी बेटी के रेप का मामला अशोक नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया था। इसके बाद 30 मई पुलिस ने आरोपी अशोक को दबोच कर जेल भेज दिया था।

Shubham Pratap Singh
Published on: 8 Aug 2025 3:49 PM IST (Updated on: 8 Aug 2025 4:20 PM IST)
Lucknow News: रेप पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, जेल में बंद है आरोपी
X

रेप पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म  (photo: social media )

Lucknow News: राजधानी के हजरतगंज स्थित झलकारी बाई अस्पताल में एक 14 साल की रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार मामला बीते 29 मई का है जब किशोरी के माता-पिता ने राजधानी के गोमती नगर विस्तार थाने में अपनी बेटी के रेप होने का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद अब 8 अगस्त को किशोरी ने बच्चों को जन्म दिया है।

बता दें की 29 मई को गोमती नगर विस्तार के रहने वाली एक किशोरी के माता-पिता ने अपनी बेटी के रेप का मामला अशोक नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया था। इसके बाद 30 मई पुलिस ने आरोपी अशोक को दबोच कर जेल भेज दिया था। मामले में अशोक कहना है कि आरोपी के खिलाफ चार्ज सीट दायर हो चुकी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को देर रात किया गया था भर्ती

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि किशोरी को बुधवार रात 12 बजे गम्भीर हालात में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था। जिसके बात डॉक्टरों की टीम ने रात 2 बजे उसका प्रसव कराया। बच्चे की नार्मल डिलीवरी थी। उसने बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shubham Pratap Singh
ABOUT THE AUTHOR

Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh is a Former Reporter at Newstrack.com.

Next Story