Lucknow News: लाइसेंस 11 दिन पहले हुआ रद्द, फिर भी चल रहा था अस्पताल

Lucknow News: स्वस्थ्य विभाग द्वारा लाइसेंस निरस्त करने के बाद भी विनोद अस्पताल का सञ्चालन हो रहा था। इसके बाद पीड़ित डीएम के पास जा पहुंचा और फिर स्वस्थ्य विभाग ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा किया है ।

Shubham Pratap Singh
Published on: 31 July 2025 6:45 PM IST
Lucknow News
X

Vinod Hospital Closes

Lucknow News: राजधानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा गत 11 दिन पहले विनोद हॉ​स्पिटल का लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इसके बावजूद अस्पताल का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। मामले में कार्रवाई के बाद भी संचालन की खबर पाकर पीड़ित नीरज गुरुवार को डीएम कार्यालय जा पहुंचा जिसके बाद डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ दफ्तर को तत्काल अस्पताल के संचालन पर रोक लगवाने के निर्देश दिए। जिसके बाद आनन-फानन में सीएमओ दफ्तर के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संचालन रोकने के लिए नोटिस चस्पा किया है।

क्या था पूरा मामला

मालूम हो कि, गोमतीनगर के खरगापुर कौशलपुरी निवासी नीरज मिश्रा (35) वर्ष 2022 में सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। लोगों ने उन्हें नजदीकी विनोद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां पर डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही तो परिजन राजी हो गए। 29 अप्रैल 2022 को आधी रात को विनोद अस्पताल ने मरीज को एंबुलेंस से कुर्सी रोड के ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां पर देर रात मरीज का ऑपरेशन करके राॅड डाली गई थी। ऑपरेशन के आधे घंटे बाद ही मरीज को दोबारा एंबुलेंस से वापस विनोद हॉस्पिटल भेज दिया गया था। यहां करीब 14 दिन तक मरीज भर्ती रहा। यहां से डिस्चार्ज होने के बाद मरीज की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ गई थी। एक-एक करके मरीज के आठ ऑपरेशन हो गए थे। इस दौरान लाखों रुपये खर्च हो गए। पीड़ित ने मामले की​शिकायत सीएमओ आफिस में दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों के बयान व साक्ष्य के आधार पर कमेटी ने विनोद हॉ​स्पिटल को दोषी पाया था। कमेटी ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति किया था। बीती 18 जुलाई को अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करके खानापूर्ति कर दी गई थी। अस्पताल संचालन पर रोक नहीं लगाई थी। पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाई। डीएम के आदेश बाद हरकत में आए अफसरों ने बृहस्पतिवार काे अस्पताल पर नोटिस चस्पा करके संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है अस्पताल संचालन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shubham Pratap Singh
ABOUT THE AUTHOR

Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh is a Former Reporter at Newstrack.com.

Next Story