आजादी के लिए बलिदान देने वाले को किया याद, अजय राय ने कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगा

Independence Day 2025: लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अजय राय ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 15 Aug 2025 1:15 PM IST
आजादी के लिए बलिदान देने वाले को किया याद, अजय राय ने कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगा
X

Independence Day 2025

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और ध्वज गीत के गायन के साथ हुई। जबकि समापन राष्ट्रगान और आजाद हिंद जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ। इस दौरान ध्वजवाहक की भूमिका में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्वतंत्रता दिवस के समारोह में अजय राय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ नेता अमीर हैदर, डॉ. लालती देवी, सुरेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र मदान और शिव नारायण पाल शामिल थे। कांग्रेस कमेटी के सेवानिवृत्त कर्मचारी केपी सिंह, अनिल शर्मा, अनंत राम उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार शुक्ला और रमेश चंद्र बाजपेयी को सेवाओं के लिए सम्मानित किया।


लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प

झंडारोहण और सम्मान समारोह के बाद अपने संबोधन में अजय राय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन था जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लेबाज पटेल, डॉ. भीमराव आंबेडकर सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद और सैकड़ों अन्य ज्ञात अज्ञात क्रांतिकारियों के बलिदानों के फलस्वरूप हमें गुलामी से आजादी मिली थी। आज देश एक बार फिर ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां देश के संविधान व लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।


लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल का नेतृत्व

अजय राय ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हमें हताश होने की आवश्यकता नहीं है, हमें जननायक राहुल गांधी जैसा नेतृत्व मिला है, जो लगातार देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सदन से लेकर सड़क तक लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करें और एक सशक्त, समृद्ध और समरस राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनसे आगे आने और देश के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story