Lucknow news: संचारी रोग दस्तक अभियान आज से शुरू, 31 तक चलेगा

Lucknow news: शुक्रवार से संचारी रोग दस्तक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनवाड़ी बहने घर-घर जाकर लोगों को रोग के बारे में जागरूक करेंगी। इससे बचाव के उपाय भी बताएंगे।

Shubham Pratap Singh
Published on: 11 July 2025 7:15 PM IST
Lucknow news: संचारी रोग दस्तक अभियान आज से शुरू, 31 तक चलेगा
X

Lucknow news: राजधानी में शुक्रवार से संचारी रोग दस्तक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनवाड़ी बहने घर-घर जाकर लोगों को रोग के बारे में जागरूक करेंगी। इसके साथ ही लोगों को इससे बचाव के उपाय भी बताएंगे।

संचारी रोग को संक्रामक रोग भी कहा जाता है। यह बीमारियां एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है। जोकि वायरस, बैक्टीरिया, कवक या परजीवियों जैसे रोगजनकों के कारण होती हैं। यह हवा, पानी, भोजन, शारीरिक तरल पदार्थों, कीड़ों के काटने या दूषित सतहों के माध्यम से फैल सकते हैं। ज्यादा तर यह बीमारी लोगों को बरसात के समय में होती है। इसलिए हर वर्ष जुलाई माह में इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

शहरी और ग्रामीण इलाको में शुरू हुआ अभियान

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपी लाल ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक 8 शहरी और 11 ग्रामीण सीएचसी के माध्यम से 2200 आशा और 2700 आंगनवाड़ी कर्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जागरूक करेंगी। लोगों के घर में जाकर उनकी जांच करेंगी और अगर किसी में लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच कराई जाएगी। जिनको ज्यादा समस्या है, उन्हें भर्ती करने के लिए भी प्र​क्रिया पूरी कराई जाएगी।

18 विभाग मिलकर चला रहे अभियान

संचारी रोग अभियान को राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस अभियान में हर जिले के कुल 18 विभाग के लोग शामिल हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम जैसे विभाग शामिल हैं। इसके लिए अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और शासन की ओर से खास निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि लोगों को सही तरह से जागरूक किया जा सके और अगर किसी प्रकार की समस्या खड़ी हो तो उसे तत्काल निस्तारित किया जा सके।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shubham Pratap Singh
ABOUT THE AUTHOR

Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh is a Former Reporter at Newstrack.com.

Next Story