Doctors Practice Suspension : बच्चे की मौत ​मामले में विभाग ने एनएमसी को पत्र भेजा

Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार के एराईज अस्पताल में बच्चे की मौत ​के मामले में दोषी मिले दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले में एनएमसी को पत्र भेजा है ।

Shubham Pratap Singh
Published on: 1 Aug 2025 8:03 PM IST
Lucknow News
X

File Photo

Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार के एराईज अस्पताल में बच्चे की मौत ​के मामले में दोषी मिले दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले में एनएमसी को पत्र भेज दोनों की प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। एनएमसी से दंड तय होने बाद अस्पताल पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

बता दें कि गोमतीनगर विस्तार सेक्टर छह निवासी मो.तौफीक का बेटा मो.रजा (5) सड़क हादसे में बीते साल दिसंबर में जख्मी हुआ था। इलाज के लिए विनोद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी। डॉ. विनोद ने एक्सरे व खून से जुड़ी जांच कराई थी। अस्पताल में आर्थोपैडिक सर्जन न होने पर उसे एराईज अस्पताल ले गए थे। वहां पर ऑपरेशन किया गया था।

बिगड़ गई थी हालत

ऑपरेशन बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई थी। 26 दिसंबर को इलाज दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। पिता ने मामले की शिकायत एडी मंडल से किया था। एडी मंडल ने एराईज हॉस्पिटल से इलाज संबंधित रिकार्ड तलब किया था। एडी मंडल ने साक्ष्य व डॉक्टरों के बयान के आधार पर जांच शुरू किया। एडी ने जांच दौरान पाया कि मरीज की हेड इंजरी को गंभीरता से नहीं लिया गया। आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. संतोष गुप्ता व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रितुज सोमवंशी के जरिये ऑपरेशन में हुई लापरवाही से बच्चे की हालत बिगड़ गई थी।

इलाज के बीच हुई थी मौत

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडी ने दोनों डॉक्टरों को दोषी करार देते हुए कार्रवाई की संस्तुति किया है। वहीं अस्पताल संचालक अदनान के खिलाफ भी कार्रवाई को कहा है। सीएमओ की ओर से दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एनएमसी को पत्र भेजा जा चुका है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है एनएमसी जरिये दंड तय होने बाद आगे की कार्रवाई होगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shubham Pratap Singh
ABOUT THE AUTHOR

Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh is a Former Reporter at Newstrack.com.

Next Story