गणपति बप्पा मोरया: अलीगंज के राजा का दरबार इस बार सेना को समर्पित

अलीगंज के राजा के 13वें गणेश जन्मोत्सव का भव्य आयोजन देश की सेना को समर्पित किया गया है।

Newstrack Network
Published on: 28 Aug 2025 8:28 PM IST
गणपति बप्पा मोरया: अलीगंज के राजा का दरबार इस बार सेना को समर्पित
X

लखनऊ में गणेश उत्सव की धूम है। जगह जगह पंडाल सजे हैं। शहर के अलीगंज क्षेत्र में "अलीगंज के राजा" के नाम से विख्यात 13वां गणेश जन्मोत्सव गुलाब वाटिका अपार्टमेंट, नेहरू बाल वाटिका के पास प्रतिमा स्थापना के साथ भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। इस वर्ष का आयोजन देश की सेना को समर्पित किया गया है, जिसकी झलक पूजा पंडाल की थीम और सजावट में साफ नजर आती है।

पहले दिन पंडित उमेश कुमार मिश्रा ने विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना करवाई। इस शुभ अवसर पर समिति के संरक्षक राज कुमार सिंघल, राम महेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा, अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री शरद तिवारी, शुभम अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु गणपति दरबार में उपस्थित रहे। लखनऊ की महापौर सुशमा खर्कवाल ने भी पंडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए। शाम को कानपुर से आए भजन गायक तरेन और मुकेश ने भजन संध्या में ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। “देवा हो देवा”, “राधिका गोरी से”, “जिसकी नैया श्याम भरोसे” जैसे भजनों को भक्तों ने खूब सराहा। “घर में पधारो गजानंद जी कीर्तन की है रात” सुनकर पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।

मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 9 बजे से श्रृंगार, पूजन और अभिषेक का आयोजन हुआ। संरक्षक प्रदीप सांघ और संदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। विसर्जन यात्रा 31 अगस्त को निकाली जाएगी जिसमें गजानन का रथ विशेष आकर्षण होगा। इस वर्ष झारखंड की प्रसिद्ध डंका पार्टी और हरियाणा से विशाल गालिया झांकी ग्रुप इस यात्रा को भव्य बनाएंगे।

समिति ने बताया कि यह गणेशोत्सव देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को समर्पित है, जो हमारे देश की रक्षा में दिन-रात लगे हैं।

गौरतलब है कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणपति बप्पा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए घरों और पंडालों में विराजते हैं। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठे हैं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story