बारूद के ढेर पर बसा लखनऊ का बेहटा गांव! दो धमाकों के बाद शुरू हुई छापेमारी, BDS टीम मौजूद

Lucknow News: मौके पर डीसीपी शशांक सिंह भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Hemendra Tripathi
Published on: 1 Sept 2025 3:30 PM IST (Updated on: 1 Sept 2025 4:14 PM IST)
बारूद के ढेर पर बसा लखनऊ का बेहटा गांव! दो धमाकों के बाद शुरू हुई छापेमारी, BDS टीम मौजूद
X

बारूद के ढेर पर बसा लखनऊ का बेहटा गांव! दो धमाकों के बाद शुरू हुई छापेमारी  (photo: social media )

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा गांव में बीते रविवार को अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं, देर शाम हुए धमाके में एक गोवंश की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद से लखनऊ पुलिस प्रशाससन जागा और बेहटा गांव में छानबीन शुरू की गई, जिसके बाद सोमवार को न्यू बस्ती बेहटा में एक और स्पॉट चिन्हित हुआ, जहां भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ के होने की आशंका जताई गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस टीम के साथ साथ बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा और कांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर डीसीपी शशांक सिंह भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

अलग अलग स्पॉट पर चल रही छापेमारी

आपको बता दे कि इस घटना के बाद मंगलवार सुबह से ही पुलिस टीम व बम निरोधक दस्ते का बेहटा गांव में आना-जाना बना हुआ है। गांव के अलग-अलग स्पॉट्स को चिन्हित करते हुए वहां पुलिस टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है। मंगलवार को एक प्लॉट में बने कमरे के भीतर भारी मात्रा में विस्फोटक होने की आशंका जताते हुए टीम ने छापेमारी की। जहां पुलिस टीम को विस्फोटक बनाने का सामान बरामद हुआ लेकिन विस्फोटक नहीं पाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने पास में ही एक और स्पॉट पर छापेमारी करी, जहां आम की बाग के नीचे बने एक कमरे में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इस दौरान कुछ बम भी बरामद हुए।


ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुई टीम, छावनी में तब्दील हुआ पूरा गांव

आम की बाग के नीचे अवैध रूप से बने गोदाम के पास जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर ताला लगा हुआ मिला। जिसके बाद मौके पर ही पुलिस को दो हथौड़िया बरामद हुई। पुलिस ने उन हथौड़ियों की मदद से गोदाम का ताला तोड़ा और भीतर पहुंची, जहां बोरियों में लकड़ी का बुरादा व विस्फोटक बनाने का सामान रखा हुआ था। पुलिस को मौके से एक पैकेट में कुछ बम भी बरामद हुए हैं। गांव के अलग-अलग स्थान पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्रियां अब पुलिस की रडार पर हैं। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। पुलिस टीम गांव के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी करते हुए कार्रवाई तेज कर रही है।



1 / 4
Your Score0/ 4
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story