Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों पर लखनऊ नगर निगम की सख्ती, जुर्माना वसूलते हुए काटे चालान

Lucknow News: यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में जोन-4 के लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड और 1090 चौराहा समेत कई इलाकों में चलाया गया।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 19 July 2025 8:00 PM IST
Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों पर लखनऊ नगर निगम की सख्ती, जुर्माना वसूलते हुए काटे चालान
X

बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों पर लखनऊ नगर निगम की सख्ती  (photo: social media )

Lucknow News: राजधानी में बिना लाइसेंस कुत्ता पालना भारी पड़ सकता है। लखनऊ नगर निगम ने पालतू कुत्तों के लाइसेंस को लेकर शुक्रवार सुबह 6 बजे विशेष लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में जोन-4 के लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड और 1090 चौराहा समेत कई इलाकों में चलाया गया।

अपने कुत्तों को लेकर भागे लोग

अभियान में प्रवर्तन दल और डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद रहे। विशेष लाइसेंस चेकिंग के दौरान कई लोग पालतू कुत्तों को लेकर सड़क पर अचानक भागते नजर आए। कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम को प्रभावित करने की कोशिश की, जिनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं कुछ नागरिक लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड के साथ नियमों का पालन करते हुए मिले।

अभियान की मुख्य उपलब्धियां

शुक्रवार को 6 व्यक्तियों से बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर 30,000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं मौके पर ही 6 नए लाइसेंस जारी किए गए। कुल 34,400 की राशि नगर निगम कोष में जमा कराई गई। जिनमें गोल्डन रिट्रीवर और जर्मन मस्तिफ नस्ल के कुत्ते बिना लाइसेंस पाए गए, जिन्हें जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा गया। लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों की अनुमानित संख्या 10,000 करीब है।

लाइसेंस नियम और प्रक्रिया

नगर निगम के अनुसार, पालतू कुत्ते का लाइसेंस केवल रैबीज वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र और कुत्ता नियंत्रण उपविधि 2003 के तहत शपथ पत्र के आधार पर ही जारी किया जाता है। इच्छुक व्यक्ति lmc.up.nic.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिर किसी कार्य दिवस पर लालबाग स्थित पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।

पशु कल्याण अधिकारी की अपील

डॉ. अभिनव वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वह लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवाएं। उन्हें पकड़े जाने पर जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही डॉग वॉक के दौरान माउथ गार्ड और स्कूप के अनिवार्य उपयोग की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह सख्त कार्रवाई नगर निगम की ओर से पालतू जानवरों के रख-रखाव में नागरिक जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story