TRENDING TAGS :
लखनऊ जेल में कैदी भाइयों के राखी बांधने पहुंचीं बहनें! पुलिस की मौजूदगी के बीच भाइयों की सूनी कलाइयों पर बंधा रक्षा सूत्र
Lucknow News: भाई बहन के अटूट प्रेम से जुड़े पवित्र पर्व रक्षाबंधन के मौके पर आज देश भर में बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधते हुए अपने पवित्र रिश्ते को प्रेम और सुरक्षा की डोर से बांध रही हैं।
Lucknow News: भाई बहन के अटूट प्रेम से जुड़े पवित्र पर्व रक्षाबंधन के मौके पर आज देश भर में बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधते हुए अपने पवित्र रिश्ते को प्रेम और सुरक्षा की डोर से बांध रही हैं। बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक लोगों का भारी सैलाब देखने को मिल रहा है। इसी बीच लखनऊ कारागार में भी भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक कहा जाने वाला रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस मौके पर भारी सुरक्षा के बीच कारागार में बहनें अपने कैदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं।
रक्षाबंधन पर जेल प्रशासन की ओर से किए गए खास इंतजाम
लखनऊ जेल में अलग-अलग मामलों में बंद कैदियों की बहनें दूर दराज से रक्षा सूत्र लेकर पहुंची। रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन की ओर से इस मौके पर खास इंतजाम किए गए। जेल के भीतर व बाहर सुरक्षा के नजरिए से भारी पुलिस बल तैनात रहा। जेल में अपने कैदी भाइयों के राखी बांधने के लिए पहुंची बहनों को लाइन में लगाकर कारागार के भीतर एंट्री दी गई। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर अपनी बहनों को देखते हुए कैदी भाइयों के चेहरे खिल उठे।
रक्षा सूत्र बांधने के बाद जेल प्रशासन की ओर से बहनों को कराया गया जलपान
लखनऊ कारागार में पहुंचने वाली बहनों ने एक-एक करके अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी व उनके अच्छे भविष्य के साथ-साथ उनकी सलामती की कामना की। रक्षाबंधन मनाने के बाद बहन और भाई के बीच कुछ देर तक बातचीत करते हुए उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। जेल पहुंचने वाली बहनों ने जेल प्रशासन व अन्य पुलिसकर्मियों का रक्षाबंधन के मौके पर भाई से मुलाकात कराने के लिए धन्यवाद दिया।


