Lucknow News: हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया 'शाहिद'... न्याय की गुहार लगा रही मां, मामला वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

Lucknow News: मामले की संवेदनशीलता को नजरअंदाज करते हुए पुलिस चुप रही। लेकिन जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने शाहिद सिद्दीकी पर IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Hemendra Tripathi
Published on: 2 Aug 2025 11:51 AM IST
नाबालिग बच्ची की मां
X

नाबालिग बच्ची की मां

Lucknow News: लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके से एक हिन्दू परिवार की नाबालिग बेटी के लापता होने के मामले ने सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला मुस्लिम युवक शाहिद सिद्दीकी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। लड़की 29 जुलाई दोपहर से लापता है और उसी दिन से शाहिद भी घर से गायब है। परिजन जब पूछताछ करने पहुंचे तो उन्हें धमकी दी गई। पहले तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले को नजरअंदाज किया लेकिन जब सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। अब यह मामला अंतरधार्मिक एंगल की वजह से और भी संवेदनशील हो गया है।

29 जुलाई से लापता है हिंदू लड़की, पड़ोसी युवक पर भगा ले जाने का आरोप

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज स्थित मेंहदी लॉन एमडी स्कूल के पास रहने वाली पीड़िता की 16 वर्षीय बेटी 29 जुलाई को दोपहर से लापता है। परिजनों का कहना है कि उसे पड़ोसी मुस्लिम युवक शाहिद सिद्दीकी बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों के अनुसार, शाहिद सिद्दीकी उनकी नाबालिग बेटी के स्कूल जाते समय पीछा करता था और बातचीत करने की कोशिश करता था। लड़की ने कई बार इसका ज़िक्र भी किया था।

पूछताछ पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया नजरअंदाज

जब माही की मां ने पड़ोस में शाहिद के घर जाकर बेटी के बारे में पूछा, तो आरोपी पक्ष ने उन्हें धमकाया और कहा कि ज़्यादा पूछताछ की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इससे मामला और गंभीर हो गया। बताया जाता है कि आरोपी के परिवार की ओर से धमकी मिलने के बाद परिजनों ने फैजुल्लागंज चौकी और मड़ियांव थाने में कई बार शिकायत की लेकिन सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर खानापूर्ति की गई। अपहरण जैसे गंभीर आरोपों को नजरअंदाज किया गया।

सोशल मीडिया पर मामला वायरल, तब जाकर FIR

मामले की संवेदनशीलता को नजरअंदाज करते हुए पुलिस चुप रही। लेकिन जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने शाहिद सिद्दीकी पर IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में हिन्दू लड़की और मुस्लिम युवक का एंगल सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन अब सतर्क हो गया है और पुलिस टीम आरोपी शाहिद की तलाश में लगी है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story