नगर निगम की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनी चरणजीत गांधी, जल निकासी और सफाई व्यवस्था का मुद्दा गूंजा

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी में जल निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष पद पर चरणजीत गांधी को नियुक्त किया गया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 22 Aug 2025 11:50 AM IST (Updated on: 22 Aug 2025 1:37 PM IST)
नगर निगम की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनी चरणजीत गांधी, जल निकासी और सफाई व्यवस्था का मुद्दा गूंजा
X

Lucknow News: नगर निगम की कार्यकारिणी में बैठक में चरणजीत गांधी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। वह दूसरी बार भाजपा से पार्षद है। इस बैठक में सदस्यों ने अधिकारियों को शहर की खराब जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर फटकार लगाई। उनका कहना था कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम संतोषजनक नहीं है। उसके बाद कार्यकारिणी के सदस्यों में तीखी बहस देखने को मिली। उसके बाद मेयर और पार्षद के बीच में बहस हो गई हुई।

सड़क और सफाई व्यवस्था का मुद्दा

कार्यकारिणी बैठक में पार्षद व सदस्य भृगुनाथ शुक्ला ने खस्ताहाल सड़क, खराब जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सदन नहीं चलने और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर गिट्टी-गिट्टी हो गई है। वीआईपी इलाकों का बुरा हाल हो गया है। शहर की व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है। अधिकारी लापरवाह बने हुए है। उसके बाद मेयर और पार्षद के बीच में बहस हो गई हुई। सदन की कार्यवाही शुरू न होने के सवाल पर मेयर ने कहा कि नगर निगम का सदन चलाने का निर्णय उनके अधिकार क्षेत्र में है। उसका जबाव वहीं देगी उनका पैर फ्रैक्चर था, जिस वजह से सदन की बैठक शुरू नहीं हो पाई है।

नगर निगम प्रयासों की सराहना

मेयर ने सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के प्रयासों की सराहना की है। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि आशियान देशों का संगठन नगर निगम की सफाई व्यवस्था की तारीफ कर रहे है। हम देश में सफाई व्यवस्था तीसरे नंबर पर आएं है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार नगर निगम काम कर रहा है। फिर भी आप सवाल उठा रहे? यह गलत है। आगे ने सफाई व्यवस्था पर सवाल न करने की नसीहत तक दे डाली है। नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गूंज सुनाई दी। इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए।


कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनी चरणजीत

लखनऊ के मोती लाल नेहरू वार्ड से चरणजीत गांधी ने दूसरी बार पार्षद का चुनाव जीता था। उनकी इस जीत के साथ परिवार लगातार चौथी बार पार्षद पद पर काबिज हुआ था। चरणजीत गांधी के पति राजू गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उनके परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। राजू गांधी के अनुसार वे खुद दो बार वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी चरणजीत गांधी ने जिम्मेदारी संभाली और लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनको कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मेरे लिए गर्व की बात है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story