Lucknow News: लखनऊ में मूसलाधार बारिश का कहर! विभूतिखंड स्थित साइबर टावर का गिरा छज्जा, युवक की हुई मौत

Lucknow News: लखनऊ में एक हफ्ते बाद मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विभूति खंड के साइबर टावर का छज्जा गिरने से युवक की मौत हो गई। CMS स्कूल के पास पेड़ गिरने से ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Hemendra Tripathi
Published on: 25 July 2025 6:33 PM IST (Updated on: 25 July 2025 6:38 PM IST)
Lucknow News: लखनऊ में मूसलाधार बारिश का कहर! विभूतिखंड स्थित साइबर टावर का गिरा छज्जा, युवक की हुई मौत
X

Lucknow News: लखनऊ में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। एक हफ्ते के सूखे के बाद आए मानसूनी बादलों ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं के चलते विभूति खंड स्थित साइबर टावर का छज्जा गिर गया, जिसमें 23 वर्षीय युवक रवि कुमार वर्मा की मौत हो गई। गोमती नगर के CMS स्कूल के पास विशाल पेड़ गिरने से ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और भारी जाम की स्थिति बनी रही। BKT, एयरफोर्स स्टेशन रोड और गोमती नगर के कई हिस्सों में जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।


साइबर टावर हादसा: गिरा छज्जा, युवक की मौत

विभूति खंड स्थित साइबर टावर में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। तेज बारिश और हवाओं के कारण इमारत का छज्जा गिर गया, जिससे वहां खड़े रवि कुमार वर्मा (23) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति मलबे में दब गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पेड़ गिरने से ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गोमती नगर के CMS स्कूल के पास सड़क पर बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रूट डायवर्ट किया और नगर निगम की टीम ने पेड़ हटाने का काम शुरू किया। कई वाहन चालक बारिश में घंटों फंसे रहे।


1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story