Lucknow News: लखनऊ-सीतापुर रोड पर दर्दनाक हादसा: खड़े कंटेनर से टकराया ऑटो ई-रिक्शा, पांच लोग हुए घायल

Lucknow News: राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Hemendra Tripathi
Published on: 17 July 2025 3:44 PM IST
Lucknow News: लखनऊ-सीतापुर रोड पर दर्दनाक हादसा: खड़े कंटेनर से टकराया ऑटो ई-रिक्शा, पांच लोग हुए घायल
X

लखनऊ-सीतापुर रोड पर दर्दनाक हादसा  (photo: Newstrack.com)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड पर आए दिन सड़क हादसे की घटनाएं सामने आती हैं। इसी बीच गुरुवार दोपहर को भी एक सड़क हादसे से उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बीकेटी थाना क्षेत्र के नंदना गांव के पास एक ऑटो रिक्शा सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो ई-रिक्शा में सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

हादसे में ऑटो ई-रिक्शा सवार 5 लोग हुए घायल

अचानक हुई जोरदार टक्कर से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। बताया जाता है कि हादसे में ऑटों ई-रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। इन घायल लोगों में विकास नगर के रहने वाले कृष्ण सिंह (18), इटौजा के रहने वाले दानिश (22), बीकेटी के रहने वाले संतोष गुप्ता (30), मड़ियाव के रहने वाले शिवम (25) और गोंडा की रहने वाली जुही गौतम (23) शामिल हैं। सभी को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है।


मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों की हालत सामान्य

हादसे की सूचना मिलते ही बीकेटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के रामसागर मिश्र शौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज किया। चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई है और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, इस हादसे ने सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से खड़े भारी वाहनों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।



1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story