Lucknow News: 10 लाख रुपए की चरस के साथ 2 अंतरराष्ट्रीय तस्करों को यूपी STF टीम ने लखनऊ से किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन हुआ उजागर

Lucknow News: टीम ने शातिर तस्करों के पास से 1.540 किलो चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है।

Hemendra Tripathi
Published on: 9 July 2025 4:37 PM IST
Lucknow News: 10 लाख रुपए की चरस के साथ 2 अंतरराष्ट्रीय तस्करों को यूपी STF टीम ने लखनऊ से किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन हुआ उजागर
X

चरस के साथ 2 अंतरराष्ट्रीय तस्करों को यूपी STF टीम ने लखनऊ से किया गिरफ्तार  (photo: social media )

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तेजी से हो रही तस्करी के मामलों को लेकर यूपी एसटीएफ की टीम बेहद गंभीरता के साथ कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है। इसी बीच यूपी STF की टीम ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो शातिर तस्करों को लखनऊ में गिरफ्तार किया है। टीम ने शातिर तस्करों के पास से 1.540 किलो चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। यूपी STF टीम ने बताया कि शातिर तस्करों को विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ सर्विस रोड पर की गई।

कानपुर से होकर गोरखपुर जाने की फिराक में थे तस्कर

यूपी STF की टीम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान गोरखपुर के रहने वाले मनीष तिवारी और बिहार के रहने वाले सुधीर पांडेय के रूप में हुई है। इसके साथ ही तस्करों के कब्जे से बरामद माल में 10 लाख की कीमत के चरस के अलावा 1550 नगद, दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड मिला है। बताया जाता है कि एसटीएफ को मुखबिर की ओर से सूचना मिली थी कि ये दोनों आरोपी कानपुर से होकर गोरखपुर जा रहे हैं, जिसके आधार पर टीम ने जाल बिछाकर इन्हें धर दबोचा।

जांच में हुआ खुलासा, नेपाल से जुड़े तस्करी के तार

गिरफ्तारी के बाद यूपी STF टीम की ओर से हुई जांच में सामने आया है कि इस तस्करी का संबंध नेपाल के वीरगंज से जुड़ा हुआ है। आरोपी सुधीर पांडेय पहले नेपाल के वीरगंज जेल में बंद था, जहां उसकी मुलाकात मनीष के पिता संतोष तिवारी और नेपाल निवासी ड्रग सप्लायर संजीत शाह से हुई थी। जेल से छूटने के बाद संजीत शाह के निर्देश पर यह चरस कानपुर से लाकर गोरखपुर के रास्ते हरियाणा पहुंचाई जानी थी, लेकिन लखनऊ में ही गिरफ्तारी हो गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story