Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी शिक्षक का विवादित बयान

Lucknow News: एक शिक्षक का फेसबुक में विवादित बयान पोस्ट करने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट इन दोनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना है। इस पोस्ट में शिक्षक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

Sumit Yadav
Published on: 13 Jun 2025 3:15 PM IST
Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी शिक्षक का विवादित बयान
X

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के एक शिक्षक का फेसबुक में विवादित बयान पोस्ट करने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट इन दोनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना है। इस पोस्ट में शिक्षक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर एक विवादित बयान दिया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज देश में महिलाएं अपने पतियों की हत्या करवा रही हैं और इसके पीछे आरएसएस की हिंसा और नफरत की मानसिकता जिम्मेदार है। जैसे यह पोस्ट लोगों के बीच में आया तो तेजी के साथ वायरल हो गया।

पोस्ट से मचा हंगामा

बताया जा रहा है कि शिक्षक के इस बयान के सामने आते ही हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे समाज में नफरत फैलाने वाला बताया है। इस मामले में छात्र नेता कार्तिक पांडेय ने कुलपति से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के एक शिक्षक को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आगे कोई भी शिक्षक इस तरह की गैरजिम्मेदाराना बात करने से पहले सोचना चाहिए था। इस तरह के बयान से विश्विद्यालय की तरफ गलत मैसेज जा रहा है।

शिक्षा का काम समाज को जोड़ना है

छात्र नेता कार्तिक पांडेय ने यह भी कहा कि शिक्षा का काम समाज को जोड़ने का है, न कि उसे बांटने का। एक शिक्षक अगर इस तरह की पोस्ट करेगा तो छात्रों पर उसका गलत असर पड़ेगा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं, अब तक शिक्षक की ओर से भी कोई सफाई सामने नहीं आई है।

लखनऊ विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़ा मामला

पोस्ट वायरल होने से यह मामला अब यूनिवर्सिटी के अनुशासन और शिक्षा की गरिमा से भी जुड़ गया है। सभी की नजरें अब कुलपति और प्रशासन के फैसले पर टिकी हैं कि वे इस विवादित बयान पर क्या कदम उठाते हैं। शिक्षक पर कार्रवाई की मांग लगातार छात्रों के द्वारा की जा रही है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Sumit Yadav
ABOUT THE AUTHOR

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story