'भूख लगी है...' कहकर महिला को बनाया निशाना! नाका इलाके में गले की चेन और अंगूठियां लेकर फरार हुए दो टप्पेबाज

Lucknow News: इसी बीच टप्पेबाजी का एक नया मामला लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र से सामने आया है, 'जहां भूख लगी है' कहकर दो युवकों ने एक महिला को सम्मोहित कर उसके जेवरात पार कर दिए।

Hemendra Tripathi
Published on: 8 July 2025 5:12 PM IST
भूख लगी है... कहकर महिला को बनाया निशाना! नाका इलाके में गले की चेन और अंगूठियां लेकर फरार हुए दो टप्पेबाज
X

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में राह चलती महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ पुलिस भी आरोपियों की धड़पकड़ में लगी हुई है। इसी बीच टप्पेबाजी का एक नया मामला लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र से सामने आया है, 'जहां भूख लगी है' कहकर दो युवकों ने एक महिला को सम्मोहित कर उसके जेवरात पार कर दिए। बताया जाता है कि यह घटना बीते सोमवार को हुई थी। महिला ने थाने आकर इस घटना से जुड़ी तहरीर देते हुए मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है।

'भूख लगी है...' कहकर महिला से मांगा खाना

रकाबगंज के काशी ढेरा की निवासी जीनत खान ने बताया कि वह नख्खास से निजी काम से घर लौटने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। उसी ई-रिक्शा में पहले से दो युवक सवार थे। थोड़ी दूरी तय करने के बाद युवकों ने भूख लगने की बात कहकर जीनत से खाना खिलाने की गुजारिश की। युवकों ने कहा कि उनके पास केवल 50 रुपये हैं और वे खाना नहीं खा पा रहे हैं। जीनत ने मानवता के नाते उन्हें खाना खिलाने का फैसला किया और चारबाग ले आई।

बिरयानी की दुकान पर ले जाकर झांसे में लिया, उतरवा ली सोने की चेन और अंगूठी

पीड़ित महिला ने बताया कि चारबाग से युवक उसे दूध मंडी मोड़ के पास बनी एक बिरयानी दुकान पर ले गए, जहां उन्होंने बातों में उलझाकर उसके गले की 20 ग्राम सोने की चेन और 3 अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद पानी पीने का बहाना बनाकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। जब तक जीनत को होश आया, तब तक दोनों टप्पेबाज गायब हो चुके थे। नाका थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और टप्पेबाजों के पुराने नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story