Lucknow News: दिव्यांगजनों के साथ दुर्व्यवहार पर तुरंत हो कार्रवाई, बोले मंत्री नरेंद्र कश्यप

Lucknow News: मंत्री ने कहा कि यात्रा करने वाले दिव्यांगजनों की रिकॉर्ड तैयार की जाए। जिससे सफर करने वाले यात्री का मोबाइल नंबर, यूआईडी कार्ड और यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या विवरण का रिकॉर्ड में शामिल हो।

Newstrack Network
Published on: 3 Jun 2025 6:21 PM IST
Minister Narendra Kashyap
X

मंत्री नरेंद्र कश्यप  (photo: social media )

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मंगलवार को सचिवालय नवीन भवन में परिवाहन विभाग के अधिकारियों के साथ के बैठक की। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान दित्यांगजनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों ड्राइवर और कंडक्टर पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने इस बैठक में यात्रा व्यवस्था, समस्याओकं और समाधान के लिए रणनीति बनाकर चर्चा की।

दिव्यांगजनों की रिकार्ड हो तैयार

मंत्री ने कहा कि यात्रा करने वाले दिव्यांगजनों की रिकॉर्ड तैयार की जाए। जिससे सफर करने वाले यात्री का मोबाइल नंबर, यूआईडी कार्ड और यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या विवरण का रिकॉर्ड में शामिल हो। इसके अलावा यह रिकॉर्ड तैयार करके विभाग को प्रस्तुत की जाए।

सार्वजनिक सुविधा में दी जाए वरीयता

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि दिव्यांगजनों को न केवल हर सार्वजनिक सुविधा में वरीयता दी जाए, बल्कि उनके आत्मसम्मान का भी पूरा ख्याल रखा जाए। इसलिए परिवहन विभाग यह तय करे कि यात्रा के दौरान बस चालक व परिचालक दिव्यांगजनों के साथ सहयोगपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करें।

बस चालक और परिचालक दी जाए वर्कशॉप

दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ने आधिकारियों को निर्देश देते हुए कहर कि बस चालक और परिचालक को कार्यशाला (वर्कशॉप) आयोजित की जाए, जिसमें मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से सभी चालकों व परिचालकों को प्रशिक्षण दी जाए। जिससे यात्रा के दौरान दिव्यांगजनों के साथ कैसे व्यवहार करना है, कैसे सहायता प्रदान करनी है और किन बातों का विशेष ध्यान रखना है यह प्रशिक्षण व्यवहार-आधारित और व्यावहारिक हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी चालक या परिचालक ने दिव्यांगजनों के साथ अभद्रता, उपेक्षा या अनुचित व्यवहार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

योगी सरकार का यह उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों को न केवल सामाजिक सम्मान मिले, बल्कि परिवहन जैसी बुनियादी सेवाओं में उन्हें बिना किसी बाधा के सुविधा मिले। इसके साथ ही सुरक्षा और गरिमा के साथ यात्रा का अवसर भी मिले सके।

1 / 6
Your Score0/ 6
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story