Lucknow News: नेहा सिंह राठौर पर कसेगा शिकंजा! लखनऊ हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप पर 6 जून को होगी सुनवाई

Lucknow News: आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक ओर केंद्र सरकार व भारतीय सेना की जमकर तारीफ शुरू हो गयी तो वहीं, दूसरी ओर कई महान हस्तियां सोशल मीडिया पर ही सरकार से सवाल करने लगे।

Hemendra Tripathi
Published on: 29 May 2025 2:21 PM IST
Lucknow News: नेहा सिंह राठौर पर कसेगा शिकंजा! लखनऊ हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप पर 6 जून को होगी सुनवाई
X

Lucknow News

Lucknow News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक ओर केंद्र सरकार व भारतीय सेना की जमकर तारीफ शुरू हो गयी तो वहीं, दूसरी ओर कई महान हस्तियां सोशल मीडिया पर ही सरकार से सवाल करने लगे। इन महान हस्तियों की सूची में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का नाम भी शामिल हुआ। सोशल मीडिया X पर नेहा सिंह राठौर की ओर से ट्वीट करने के साथ साथ गीत के वीडियो डालकर केंद्र सरकार पर जमकर सवाल खड़े करते हुए कई पोस्ट किए गए थे। नेहा के पोस्ट से आहत होकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में अभय प्रताप सिंह की ओर से FIR दर्ज कराई गई थी। दर्ज मुकदमे में लगे आरोपों पर लखनऊ हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट से नेहा सिंह राठौर को राहत नहीं मिली है।

6 जून को होगी अगली सुनवाई, नेहा ने दर्ज मुकदमे को दी थी चुनौती

आपको बता दें कि हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने आपत्ति जताते हुए चुनौती दी थी। मामले में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति विवेक चौधरी व न्यायमूर्ति BR सिंह की खंडपीठ ने मामले में अगली सुनवाई 6 जून को तय की है। लिहाजा, नेहा सिंह राठौर को लगरे आरोपों के मामले में राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। नेहा सिंह राठौर ने दायर की गई अपनी याचिका में कहा था कि उन्हें इस मामले में झूठा आरोप लगाकर फंसाया गया है, उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया किसी भी प्रकार का अपराध नहीं बनता है।

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का लगा था आरोप

अभय प्रताप सिंह की ओर से लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई FIR में नेहा सिंह राठौर पर साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर की ओर से की गई हरकतें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के साथ साथ अशांति पैदा करने के उद्देश्य से की गई थीं। अभय प्रताप सिंह ने दावा किया था कि नेहा सिंह राठौर की पोस्ट को पाकिस्तान में तेजी के साथ शेयर किया गया। इसके साथ ही नेहा सिंह राठौर की पोस्ट का इस्तेमाल पड़ोसी देश यानी पाकिस्तान की मीडिया द्वारा भारत की आलोचना करने के लिए किया जा रहा था, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story