रात के अंधेरे में स्ट्रीट डॉग से रेप... FIR दर्ज होते ही लखनऊ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, दरिंदगी का वीडियो हुआ था वायरल

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित पत्रकार पुरम इलाके का एक वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया था। इस वायरल वीडियो में एक युवक की उस हैवानियत को दर्शाया गया था, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया।

Hemendra Tripathi
Published on: 9 Aug 2025 7:37 PM IST
रात के अंधेरे में स्ट्रीट डॉग से रेप... FIR दर्ज होते ही लखनऊ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, दरिंदगी का वीडियो हुआ था वायरल
X

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित पत्रकार पुरम इलाके का एक वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया था। इस वायरल वीडियो में एक युवक की उस हैवानियत को दर्शाया गया था, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक रात के अंधेरे में स्ट्रीट डॉग के साथ कुकर्म करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद आसरा दी हेल्पिंग हैंड्स नाम की संस्था की ओर से गोमतीनगर थाने में तहरीर देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के मांग की गई। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो कि विनयखंड का रहने वाला है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कुत्ते से कुकर्म करने का वीडियो

गोमती नगर के पत्रकारपुरम इलाके में स्ट्रीट डॉग के साथ कुकर्म करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। वीडियो बनाने वाले युवक का कहना था कि देर रात आरोपी युवक लंबे समय तक स्ट्रीट के आसपास देर रात भटकता रहा। किसी राहगीर के आसपास से न गुजरने के बाद मौका देखते ही आरोपी युवक ने स्ट्रीट डॉग को खाने का लालच देकर अपने पास बुलाया और फिर अपनी पैंट की जिप खोलकर उसके साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पास से गुजरे राहगीरों ने उसका विरोध करते हुए स्ट्रीट डॉग को आरोपी से छुड़वाया।

आसरा ने थाने में दी थी तहरीर, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की रखी थी मांग

इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आसरा दी हेल्पिंग हैंड्स संस्था की अध्यक्ष चारु खरे ने घटना को लेकर गोमती नगर थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। थाने में दी गई शिकायत में एनजीओ की ओर से मांग की गई थी कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही संस्था की ओर से पुलिस को चेतावनी दी गई थी कि यदि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर प्रदर्शन किया जाएगा। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने चंद घंटों में ही इस हैवानियत को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story