Lucknow News: गर्भवतियों की थाली से पौष्टिक आहार गायब

Lucknow News: राजधानी के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवतियों की थाली का पौष्टिक आहार गायब है। सीएचसी पर सही से डाइट और पौष्टिक आहार न मिलने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई है।

Shubham Pratap Singh
Published on: 18 July 2025 8:48 PM IST
Lucknow News: गर्भवतियों की थाली से पौष्टिक आहार गायब
X

Lucknow News: राजधानी के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से गर्भवतियों की थाली का पौष्टिक आहार गायब है। सीएचसी पर सही से डाइट और पौष्टिक आहार न मिलने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की गई है। इसके बाद अफसरों ने भोजन, पौष्टिक आहार की आपूर्ति करने वाले वेंडर को निर्देश दिया है कि सभी सीएचसी पर रोजाना आहार का मेन्यू चस्पा करवाए। लापरवाही मिलने पर नोटिस देकर टेंडर निरस्त किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) पर प्रसूताओं को भोजन, नाश्ता देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को 150 रुपए रोजाना प्रति व्यक्ति डाइट तय है। निजी वेंडर को रोजाना प्रति व्यक्ति और प्रसूता का नाश्ता, भोजन और पौष्टिक आहार का 135 रुपए में ठेका दिया गया है। वेंडर के जरिए सीएचसी परिसर में ही भोजन तैयार करवाया जा रहा है। आरोप लगा है कि प्रसूताओं की थाली से पौष्टिक आहार गायब है। प्रसूताओं को फल, दलिया नहीं दिया जा रहा है। नाश्ते में 10 रुपए वाला पैकेट का दूध, चार ब्रेड दी जा रही है। ब्रेड में मक्खन नहीं है। अंडा भी नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत सीएमओ से हुई है। सीएमओ ने वेंडर को हर सीएचसी पर डाइट चार्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। दीवार पर ही हर दिन का मेन्यू चस्पा करना होगा। डाइट चार्ज के साथ शिकायत के लिए नंबर भी लिखा होगा।

वेंडर ऋषभ ने कहा कि मरीजों को पोषण युक्त आहार दिया जा रहा है। डाइट चार्ट के बारे में जानकारी नहीं है। यह कार्य तो विभाग को करवाना चाहिए। हो सकता है कि छोटे भाई को निर्देश दिया गया हो। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि प्रसूताओं या भर्ती मरीज को भोजन, पौष्टिक आहार देने में लापरवाही की शिकायतें थी। इसे देखते हुए हर सीएचसी पर मेन्यू चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shubham Pratap Singh
ABOUT THE AUTHOR

Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh is a Former Reporter at Newstrack.com.

Next Story