TRENDING TAGS :
नगर आयुक्त के विरोध में पार्षदों का धरना, नाले में युवक की मौत मामले में पार्षद पर एफआईआर को लेकर नाराजगी, मेयर को करना पड़ा हस्तक्षेप
Lucknow News: धरने पर बैठे पार्षदों ने नगर आयुक्त गौरव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और एफआईआर पार्षद पर से वापस करने की मांग की है।
Lucknow News
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में नगर निगम प्रशासन और पार्षदों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। ठाकुरगंज इलाके में शनिवार को बारिश के दौरान खुले नाले में एक युवक के बहने से उसकी मौत हो गई थी। नगर निगम द्वारा स्थानीय पार्षद पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिससे नाराज पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे पार्षदों ने नगर आयुक्त गौरव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और एफआईआर पार्षद पर से वापस करने की मांग की है।
खुले नाले में गिरने से युवक की मौत
नगर निगम मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने कहा नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा एक निर्दोष युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है, लेकिन आरोप जिम्मेदार अधिकारियों के बजाय दोष एक जनप्रतिनिधि पर मढ़ा जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि नाले की सफाई, मरम्मत और ढकवाने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है, न कि पार्षदों की रहती है। पार्षद सिर्फ बार-बार ज्ञापन देते हैं और जनता की समस्याएं उठाते हैं, लेकिन प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो ऐसी घटनाएं घटती हैं।
पार्षद पर लापरवाही में एफआईआर
पार्षदों ने एफआईआर को तत्काल निरस्त करने और नगर आयुक्त को हटाने की मांग की है। उनका कहना है यह पूरी कार्रवाई पक्षपातपूर्ण और जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की कोशिश है। ठाकुरगंज के राधाग्राम इलाके में शनिवार को तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में बह गया था। उसका शव 28 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया गया। इस घटना के बाद नगर निगम की ओर से स्थानीय पार्षद पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई, जिससे पार्षदों में भारी आक्रोश है।


