CM योगी के जनता दरबार में हड़कंप! गाजियाबाद के रिटायर्ड फौजी ने खाया जहरीला पदार्थ, सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज

Lucknow News: गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर पहुंचे और उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आए हैं।

Hemendra Tripathi
Published on: 21 Aug 2025 11:13 AM IST
CM योगी के जनता दरबार में हड़कंप! गाजियाबाद के रिटायर्ड फौजी ने खाया जहरीला पदार्थ, सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज
X

CM Yogi Janta Darbar retired army man poison, Lucknow News

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए जनता दरबार लगाते हैं, जिसमें शिकायतों को सुनने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निवारण के लिए निर्देशित करते हैं गुरुवार को भी सीएम योगी की ओर से लखनऊ में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें आने वाले फरियादों की फरियादियों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर पहुंचे और उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आए हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

जहर खाने की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गाजियाबाद के सतबीर गुर्जर मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जहर खाने की जानकारी मिलते ही जनता दरबार में मौजूद सुरक्षाकर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से सतबीर गुर्जर को शिविर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है।

पुलिस करेगी पूछताछ, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

घटना के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवास जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में जहरीला पदार्थ लेकर कोई व्यक्ति कैसे पहुंच गया। पुलिस की सतर्कता और चेकिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। गौतमपल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर जांच शुरू की।शुरुआती जांच में सामने आया कि सतबीर अपनी किसी गंभीर समस्या के समाधान के लिए जनता दरबार पहुंचे थे। पुलिस उनकी समस्या और जहरीला पदार्थ लाने के कारणों की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के निर्देश जारी किए हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story