Lucknow News: करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी सात माह की गर्भवती, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Lucknow News: काकराबाद गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां बिजली के खंभे लगाते समय करंट लगने से 26 वर्षीय सुरेंद्र यादव की मौत हो गई। सुरेंद्र अशरफ खेड़ा का निवासी था।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 31 July 2025 1:23 PM IST (Updated on: 31 July 2025 5:38 PM IST)
Lucknow News: करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी सात माह की गर्भवती, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
X

Lucknow electric shock death

Lucknow News: लखनऊ के काकोरी इलाके के काकराबाद गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां बिजली के खंभे लगाते समय करंट लगने से 26 वर्षीय सुरेंद्र यादव की मौत हो गई। सुरेंद्र अशरफ खेड़ा का निवासी था। बिजली के काम से जुड़ा था। परिजनों ने मौत के लिए ठेकेदार और बिजली विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों के अनुसार कि काम करते समय बिजली लाइन को बंद नहीं किया गया था, जिसके कारण सुरेंद्र को करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हाइड्रा ऑपरेटर पर गंभीर आरोप

मृतक सुरेंद्र के भाई शीलू यादव ने बताया कि मोनू मौर्या उर्फ राज नारायण मौर्या के साथ बिजली का काम करता था। हादसे के तुरंत बाद न तो सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया और न ही परिजनों को सूचित किया गया। जब रात 8 बजे सूचना मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद हाइड्रा ऑपरेटर केदार फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार मोनू मौर्या और केदार दोनों ने घोर लापरवाही बरती और खुद को बचाने की कोशिश की है। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की परिजनों ने मांग की है।

साल भर पहले हुई थी शादी

अभी एक साल पहले ही सुरेंद्र की शादी हुई थी। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। सुरेंद्र के पिता का बहुत पहले देहांत हो चुका है। उसकी मां घर पर रहती हैं। सुरेंद्र ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और घटना की गहनता से जांच कराने की मांग की है। गांव वालों ने सुरेंद्र के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे है। यह घटना बिजली विभाग और ठेकेदारों द्वारा बरती जाने वाली सुरक्षा लापरवाहियों पर गंभीर सवाल उठाती है। ऐसे मामलों में जवाबदेही तय की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story