UP Prabhari Mantri Reshuffle: यूपी की राजनीति में चुनावी सरगर्मी तेज, जानिये जिलों का हाल

UP Prabhari Mantri Reshuffle: आज किए गए फेरबदल को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में संगठन और प्रशासनिक स्तर पर पकड़ मजबूत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 3 Jun 2026 6:38 PM IST (Updated on: 3 Jun 2026 8:21 PM IST)

Sultanpur Naya Prabhari Mantri: ओमप्रकाश राजभर की जगह गिरीश चंद्र यादव संभालेंगे जिम्मेदारी

Taaqveen Fatma की विशेष रिपोर्ट

Sultanpur Naya Prabhari Mantri: उत्तर प्रदेश सरकार ने सुल्तानपुर जिले के प्रभारी मंत्री को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक बदलाव किया है। अब तक जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे ओमप्रकाश राजभर को हटाकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। शासन के इस फैसले के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

ओमप्रकाश राजभर पिछले काफी समय से सुल्तानपुर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में सक्रिय थे। उनका जिले में लगातार दौरा होता रहता था और लगभग हर महीने वे किसी न किसी सरकारी कार्यक्रम, समीक्षा बैठक या संगठनात्मक गतिविधि में शामिल होने सुल्तानपुर पहुंचते थे। कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की समीक्षा को लेकर भी उनकी सक्रियता चर्चा में रहती थी।


राजभर के कार्यकाल में जिले में कई बार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें हुईं, जिनमें विकास योजनाओं की प्रगति, जन समस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए गए थे। ऐसे में अचानक हुए इस बदलाव को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वे जिले का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। भाजपा संगठन और स्थानीय प्रशासन भी नए प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी में जुट गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश सरकार लगातार संगठन और प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा रही है। इसी क्रम में कई जिलों के प्रभारी मंत्रियों में फेरबदल किया गया है। सुल्तानपुर में हुए इस बदलाव को भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

फिलहाल जिले में नए प्रभारी मंत्री की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां नए प्रभारी मंत्री के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है, वहीं विपक्ष भी इस बदलाव को अपने-अपने नजरिए से देख रहा है।

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story