Maharajganj News: नेपाल में अशांति के बीच सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट, जिलाधिकारी ने किया फ्लैग मार्च

Maharajganj News: नेपाल में जारी अशांति के बीच महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया।

Upendra Kumar
Published on: 9 Sept 2025 11:02 PM IST
Maharajganj News: नेपाल में अशांति के बीच सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट, जिलाधिकारी ने किया फ्लैग मार्च
X

Maharajganj News: : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में चल रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और उग्र प्रदर्शनों के बीच भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को और मजबूत कर दिया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ सोनौली बॉर्डर पर फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्थानीय नागरिकों से भी शांति बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा नेपाल की स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।वहीं, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में विश्वास बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने का प्रयास न कर सके। अतिरिक्त पुलिस बल को भी संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है और सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, 84 किलोमीटर की खुली सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों और गश्ती दलों की संख्या में वृद्धि की गई है। और बॉर्डर सील कर दिया गया है प्रशासन का कहना है कि नेपाल की स्थिति चाहे जैसी भी हो, भारतीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और शांति किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।इस फ्लैग मार्च ने न केवल स्थानीय लोगों में विश्वास जगाया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Upendra Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Upendra Kumar

Next Story