Maharajganj News: पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला का सम्मान समारोह, लिया ये संकल्प

Maharajganj News: भाजपा कार्यालय महराजगंज में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

Upendra Kumar
Published on: 31 Aug 2025 6:35 PM IST
Maharajganj News
X

Maharajganj News

Maharajganj News: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महराजगंज में रविवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। इस अवसर पर पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला को सम्मानित किया गया। वे हाल ही में आईआईटी कानपुर में आयोजित नेतृत्व एवं प्रबंधन विकास विषयक प्रशिक्षण शिविर से लौटे हैं।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने क्या कहा?

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता बढ़ती है और वे जनता की अपेक्षाओं पर बेहतर ढंग से खरा उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और अनुभव पर निर्भर करती है। श्री पांडेय ने शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ पार्टी संगठन के साथ-साथ समाज को भी मिलेगा।

सम्मान प्राप्त करने के बाद ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशिक्षण से मिली सीख को वे जनता की सेवा और संगठन की मजबूती में लगाएँगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे निरंतर सीखते रहें और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी ब्लॉक प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर ओम प्रकाश जायसवाल, राकेश मद्धेसिया, आनंद शंकर वर्मा, राम हरख गुप्ता, विवेक गुप्ता, उदय राज यादव, भाजपा महामंत्री राजेश यादव, कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद रौनियर तथा बलराम दुबे समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस सम्मान समारोह ने न केवल संगठनात्मक एकता का परिचय दिया बल्कि यह संदेश भी दिया कि भाजपा अपने जनप्रतिनिधियों को निरंतर प्रोत्साहित कर उन्हें समाज व पार्टी के प्रति और अधिक जिम्मेदार बना रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Upendra Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Upendra Kumar

Next Story