Maharajganj News: महराजगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना निचलौल का किया आकस्मिक निरीक्षण

महराजगंज में बारावफात जुलूस की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Upendra Kumar
Published on: 5 Sept 2025 3:26 PM IST
Maharajganj News: महराजगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना निचलौल का किया आकस्मिक निरीक्षण
X

Maharajganj DM inspection

Mahrajganj News: जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने संयुक्त रूप से थाना निचलौल का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विशेष रूप से आगामी बारावफात जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने की दृष्टि से किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार सहित थाने में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाने में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और जनता की शिकायतों के निस्तारण व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और समयबद्ध तरीके से उसका समाधान किया जाए।

बारावफात पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी व समस्त पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाए। साथ ही, जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जुलूस के आयोजकों और शांति समिति के सदस्यों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा जाए। समुदाय के सहयोग से ही जुलूस को शांति और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी और मोबाइल गश्त जैसे आधुनिक संसाधनों के उपयोग पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि पर्व के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि किसी भी सूचना या समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाए।निरीक्षण के अंत में दोनों अधिकारियों ने थाना स्टाफ को स्पष्ट संदेश दिया कि बारावफात का जुलूस शांति, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, और इसे पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Upendra Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Upendra Kumar

Next Story