TRENDING TAGS :
Maharajganj News: महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता : 25 हजार के इनामी अपराधी अकाश सहानी गिरफ्तार
Maharajganj News: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर थाना परसामलिक में पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।
Maharajganj News
Maharajganj News: जनपद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अकाश सहानी उर्फ रोशन पुत्र तीरथ सहानी निवासी ग्राम महदेईयां, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर थाना परसामलिक में पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। यही नहीं, अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट और धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा भी जारी की गई थी। अपराधी की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और फरारी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अभियुक्त को सुबह थाना परसामलिक पुलिस ने रेहरा एसएसबी रोड, रेहरा मोड़ से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तारी अभियान में थाना परसामलिक पुलिस टीम के उपनिरीक्षक गोविंदर यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव तथा कांस्टेबल दीपक प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को सफल कार्रवाई के लिए बधाई दी है। इस बड़ी सफलता से पुलिस का मनोबल बढ़ा है और आम जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। साथ ही, जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सख्त कार्यशैली का स्पष्ट संदेश भी गया है।


