Mathura News : हिंदू महिलाएं मुस्लिम महिलाओं को वैदिक सनातन धर्म से जोड़ेंगी: पं वशिष्ठ

Mathura News : मुस्लिम महिलाओं को वैदिक सनातन धर्म से जोड़ने हेतु हिंदू मातृशक्ति को किया जाएगा संगठित: पं बिहारी लाल वशिष्ठ

Amit Sharma
Published on: 17 Oct 2025 6:22 PM IST
Mathura News : हिंदू महिलाएं मुस्लिम महिलाओं को वैदिक सनातन धर्म से जोड़ेंगी: पं वशिष्ठ
X

 Mathura News ( Image From Social Media )

Mathura News : समस्त सनातनी हिंदू चाहते हैं भारत देश हिंदू राष्ट्र बने इसके लिए समान नागरिकता कानून, गौ हत्या पर प्रतिबंध, जनसंख्या नियंत्रण परिवार नियोजन कानून लागू हो बफ बोर्ड को हटाकर हिंदू सनातन बोर्ड का निर्माण करें केंद्र सरकार श्री कृष्ण जन्मभूमि, काशी में ज्ञानवापी, एवं संभल में चल रहे विवाद का निस्तारण तत्काल किया जाए इसके लिए यदि आवश्यकता हो तो संसद में कानून पास हो ईश्व निदा कानून का निर्माण हो जिससे हिंदू देवी देवताओं पर कोई भी अनावश्यक टिप्पणी ना कर सके इन्हीं सभी विषयों को लेकर आज एक विशेष बैठक

मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित हुई आगामी श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा 27 अक्टूबर को कार्तिक मास में विश्व लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन का आयोजन उड़िया बाबा आश्रम वृंदावन में किया जा रहा है जिसमें 16 देशों से हिंदू सनातनी एवं जगतगुरु, महामंडलेश्वर संत, महंत भागवत आचार्य, गोस्वामी एवं प्रबुद्ध जन भाग लेकर चिंतन एवं एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले के के मुख्य याचिकाकर्ता पं दिनेश फलाहारी ने कहा कि यह आयोजन गैर राजनीतिक है विदेशों एव संपूर्ण भारतवर्ष से सैकड़ो की संख्या में कृष्ण भक्त कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे

आयोजन के मुख्य संरक्षक पं बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि जब तक भारतवर्ष में संपूर्ण गौ हत्याबंदी नहीं होती तब तक सनातन अपने परम वैभव को प्राप्त नहीं कर सकता , हिदु मातृशक्ति को जागृत किया जा रहा है एक विशेष संगठन का निर्माण कर हिंदू मातृशक्ति महिला मुस्लिम महिलाओं एवं युवतियों को हिंदू वैदिक सनातन धर्म से जोड़ा जाएगा जिससे वह मुख्य धारा में आकर अपने आप को गौरवान्वित हो सके तथा मजहवी हिंसा से मुक्ति मिल सके

बृज धर्माचार्य परिषद रजि के अध्यक्ष श्री हरि सुरेषाचार्य, एवं संयोजक पं राजेश पाठक ने कहा कि अब समय आ गया है जब भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण की जन्म भूमि मुक्ति हेतु जन जागरण के माध्यम से जनमानस में जागृति एवं आंदोलन का रूप ले बैठक में प्रमुख रूप से करण कृष्ण गोस्वामी, कन्हैया पदरेणू , जुगेंद्र भारद्वाज, अनिल शास्त्री, अजय शर्मा, आचार्य रसिक बल्लभ शर्मा, आचार्य बलराम, आचार्य राम निहार शास्त्री गिरिराज सिंह बाल्मीकि, डा यमुना शर्मा, प्रभु दत्त गोला, नरेश ठाकुर, जयरामशर्मा, महेश बघेल, आदि उपस्थित थे

1 / 6
Your Score0/ 6
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story