TRENDING TAGS :
Mathura News: कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य ने महिलाओं और समाज से मांगी माफी, फिर उठा सवाल - बार-बार माफी क्यों?
Mathura News: एक कथित बयान का वीडियो वायरल हुआ और अधिवक्ताओं, महिलाओं तथा मातृशक्ति ने विरोध जताया, तो आचार्य ने तुरंत सफाई देते हुए हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना कर दी।
Mathura News: वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर घिर गए हैं। जैसे ही उनके एक कथित बयान का वीडियो वायरल हुआ और अधिवक्ताओं, महिलाओं तथा मातृशक्ति ने विरोध जताया, तो आचार्य ने तुरंत सफाई देते हुए हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना कर दी।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अनिरुद्ध आचार्य ने माफी मांगी हो। इससे पहले भी वे कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं और हर बार माफी मांगकर मामला शांत करने की कोशिश करते रहे हैं।
तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया बयान
इस बार माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो अधूरा है और उसमें उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उनका दावा है कि यह वीडियो उनके ही प्रवचन का हिस्सा है, लेकिन इसे 'A.I' द्वारा संपादित कर गलत रूप में वायरल किया गया है। आचार्य का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी वीडियो को काट-छांट कर पेश करेगा, तो समाज में गलतफहमी और आक्रोश स्वाभाविक है।
महिलाओं और अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब केवल ड्रामा है। बार-बार आपत्तिजनक बातें बोलना और फिर माफी मांग लेना अब एक आदत बन गई है। उनका कहना है कि जब शास्त्रों में मातृशक्ति को सर्वोच्च दर्जा दिया गया है, तो ऐसे वक्तव्यों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
इस घटनाक्रम ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर बार-बार माफी मांगनी पड़ती है, तो ऐसे विवादित बयानों से बचा क्यों नहीं जाता।

