TRENDING TAGS :
Mathura News: मथुरा में कान्हा जन्मोत्सव की धूम, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से प्रारंभ होकर पूरे शहर में उत्साह और उमंग के साथ निकली।
Krishna Janmashtami 2025
Mathura News: कृष्ण नगरी मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से प्रारंभ होकर पूरे शहर में उत्साह और उमंग के साथ निकली।शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, मंजीरों और मृदंग की मधुर ध्वनियों पर झूमते-गाते नजर आए। महिला और पुरुष रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य करते दिखाई दिए। पूरे वातावरण में उल्लास और भक्ति का संचार हो गया।
यह शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से प्रारंभ होकर डीग गेट, चौक बाजार, छत्ता बाजार, होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए पुनः जन्मभूमि पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और "जय श्रीकृष्ण" के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।शहर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी।इस भव्य आयोजन ने मथुरा शहर को भक्ति और आनंद के रंगों से सराबोर कर दिया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली यह शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई।


