Mathura News: त्योहारों से पहले DM और SSP ने किया बाजारों का निरीक्षण

Mathura News: दीपावली से पहले डीएम और एसएसपी ने बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व सफाई व्यवस्था का लिया जायजा।

Amit Sharma
Published on: 10 Oct 2025 8:16 AM IST
Mathura News: त्योहारों से पहले DM और SSP ने किया बाजारों का निरीक्षण
X

त्योहारों से पहले डीएम और एसएसपी ने किया बाजारों का निरीक्षण  (photo: social media )

Mathura News: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दीपावली और अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी शुक्रवार को होली गेट और छत्ता बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने बाजारों की स्थिति का जायजा लिया और लोगों से सुरक्षा, सफाई और यातायात से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि त्योहारों के समय भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए दुकानें और रास्ते व्यवस्थित रखें ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। बाजारों में लगातार पैदल गश्त की जाए ताकि लोग सुरक्षित महसूस करें और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सजग है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है और त्योहारों के दौरान भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सहित कई अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

अंत में जिलाधिकारी और एसएसपी ने आम जनता व व्यापारियों को आगामी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी लोग शांति और सौहार्द के वातावरण में त्योहार मनाएं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story