TRENDING TAGS :
Mathura News: युवक की चौकी में पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस पर गंभीर आरोप
Mathura News: एक पुलिस चौकी में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं
Mathura News: थाना गोवर्धन क्षेत्र के एक पुलिस चौकी में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैंपीड़ित बृज किशोर का कहना है कि उसके पिता प्रहलाद सिंह को पहले शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया था, और फिर जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा चौकी बुलाया गया। जब उनके पिता नहीं जा सके तो वह खुद चौकी पहुंचा। वहां मौजूद कुछ दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ मारपीट की, और आरोप है कि चौकी प्रभारी ने खुद भी पीटा।
घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। युवक को घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।पुलिस थानों में आम नागरिकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार चिंता का विषय बनता जा रहा है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो यह न केवल विभाग की छवि खराब करेगा बल्कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठेगी।

