Mathura News: भारतीय किसान यूनियन मंच ने स्वतंत्रता दिवस पर माल्यार्पण कर किया शहीदों का सम्मान

Mathura News: इस अवसर पर वीर नारियों को आशीर्वाद भी दिया गया। दिनेश प्रधान जी ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय किसान यूनियन मंच के जिला अध्यक्ष नवल सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हम खुटैल पट्टी के सभी शहीदों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित कर रहे हैं।

Amit Sharma
Published on: 15 Aug 2025 5:30 PM IST
Mathura News: भारतीय किसान यूनियन मंच ने स्वतंत्रता दिवस पर माल्यार्पण कर किया शहीदों का सम्मान
X

Mathura News: भारतीय किसान यूनियन मंच के जिला अध्यक्ष नवल सिंह चौधरी की अध्यक्षता में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मथुरा क्षेत्र के शहीदों को पुष्पमाला पहनाकर उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश प्रधान (मल्हू ग्राम पंचायत), गोपाल चौधरी (जिला महासचिव), सोनू चौधरी (जिला सचिव), हिम्मत सिंह (जिला संयुक्त सचिव), देशराज कुंतल (मीडिया प्रभारी) सहित क्षेत्र के युवाओं ने कारगिल के शहीद रामवीर सिंह (नगला सैदा), शहीद सोरन सिंह, शहीद निशांत कुमार, शहीद पुष्पेंद्र सिंह, शहीद कुलदीप सिंह, शहीद पूरन सिंह, शहीद सौदान सिंह, शहीद सुनील कुमार सहित खुटैल पट्टी के सभी शहीदों को पुष्पमाला अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को याद किया।

जिला अध्यक्ष नवल सिंह चौधरी

इस अवसर पर वीर नारियों को आशीर्वाद भी दिया गया। दिनेश प्रधान जी ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय किसान यूनियन मंच के जिला अध्यक्ष नवल सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हम खुटैल पट्टी के सभी शहीदों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित कर रहे हैं। हम उन सभी शहीद परिवारों को नमन करते हैं जिन्होंने देश सेवा में अपने बेटे कुर्बान किए। वीर नारियों को हमारा बार-बार नमन है, जिन्होंने अपने पतियों को देश पर शहीद होते देखा है। हम उनके बच्चों को दीर्घायु और सुखमय जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

जिला अध्यक्ष नवल सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी पूरी टीम द्वारा खुटैल पट्टी के विभिन्न स्थानों पर शहीद स्मारकों पर जाकर शहीदों को श्रद्धा से याद किया जा रहा है और उनका स्वागत-सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में सोनू चौधरी, हिम्मत सिंह, देशराज कुंतल, गोपाल चौधरी आदि ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहीदों के सम्मान में अपनी भागीदारी दर्ज की।

1 / 6
Your Score0/ 6
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story