Mathura News: आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

Mathura News: ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Amit Sharma
Published on: 26 July 2025 1:48 PM IST
Mathura News: आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
X

Mathura News

Mathura News: आगामी आरओ/एआरओ (रिजर्व ऑफिसर/असिस्टेंट रिजर्व ऑफिसर) परीक्षा को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर आज रिज़र्व पुलिस लाइन, मथुरा में ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैनात पुलिसकर्मियों को समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित प्रतिक्रिया देने और निष्पक्ष कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए एवं अवांछनीय तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने आचरण में अनुशासन, सतर्कता और पारदर्शिता बनाए रखें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।ब्रीफिंग में उपस्थित अधिकारियों ने यह भी बताया कि परीक्षा के दिन रिजर्व पुलिस बल की तैनाती, गश्त व्यवस्था एवं संचार माध्यमों की तत्परता सुनिश्चित की गई है। अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मियों से अपेक्षा की कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से परीक्षा ड्यूटी का निर्वहन करें।

1 / 4
Your Score0/ 4
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story