Mathura News: राधाकुण्ड में अहोई अष्टमी स्नान के दौरान सांड घुसा, कई श्रद्धालु घायल

Mathura News: राधाकुण्ड में अहोई अष्टमी स्नान के दौरान भीड़ में घुसा सांड, कई श्रद्धालु घायल। पुलिस ने सांड को काबू में लेकर बड़ी दुर्घटना टाल दी।

Amit Sharma
Published on: 14 Oct 2025 9:46 AM IST
Mathura News: राधाकुण्ड में अहोई अष्टमी स्नान के दौरान सांड घुसा, कई श्रद्धालु घायल
X

Mathura News

Mathura News: गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुण्ड में मंगलवार को अहोई अष्टमी स्नान के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक सांड श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार से घाट का इलाका गूंज उठा।

बताया गया कि राधाकुण्ड के गोपाल घाट के समीप सुबह स्नान कर रहे श्रद्धालु अचानक सांड को देखकर घबरा गए। सांड के बेकाबू होकर भागने से कई श्रद्धालु गिर पड़े और कुछ को हल्की चोटें भी आईं। भीड़ में मौजूद महिलाओं की गोद में बच्चे थे, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई, लेकिन पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए। उन्होंने किसी तरह सांड को काबू में लेकर भीड़ से बाहर निकाला। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।स्थानीय लोगों का कहना है कि अहोई अष्टमी जैसे पर्वों पर राधाकुण्ड क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा और बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रशासन को क्षेत्र में घूमते सांडों की जानकारी दी थी, लेकिन एसडीएम स्तर पर इस पर ध्यान नहीं दिया गया।प्रशासनिक चूक के कारण यह अफरा-तफरी का माहौल पैदा हुआ। हालांकि पुलिस बल की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story