Mathura News: डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप

Mathura News: राम रघु हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही महिला की मौत की सूचना परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया।

Amit Sharma
Published on: 7 Aug 2025 7:52 AM IST
Mathura News: डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप
X

Mathura hospital death case

Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सौंख रोड पर बने राम रघु हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही महिला की मौत की सूचना परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल का डॉक्टर मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिजनों के साथ मंडी चौराहा के पास स्थित राम रघु हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए पहुंची थी।

डिलीवरी के दौरान महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है।जब अस्पताल स्टाफ ने महिला की मौत की सूचना परिजनों को दी, तो वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि महिला का शरीर नीला पड़ चुका था और वह पूरी तरह ठंडी हो चुकी थी। उनका आरोप है कि डिलीवरी के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।मृतका के परिजनों का कहना है कि, "हमारी बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और गलत उपचार के कारण ही उसकी जान गई है।"

1 / 6
Your Score0/ 6
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story