Meerut News: मेरठ में उड़ते ‘ड्रोन’ नहीं, उड़ रही अफवाहें! पुलिस सतर्क, रात्रि गश्त और ‘ड्रोन रजिस्टर’ से होगा पर्दाफाश

Meerut News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए कमान खुद संभाल ली है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांवों में जनप्रतिनिधियों, प्रधानों और ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ बैठकें कर सच-झूठ की तह तक पहुंचें।

Sushil Kumar
Published on: 28 July 2025 10:34 PM IST
Meerut News: मेरठ में उड़ते ‘ड्रोन’ नहीं, उड़ रही अफवाहें! पुलिस सतर्क, रात्रि गश्त और ‘ड्रोन रजिस्टर’ से होगा पर्दाफाश
X

मेरठ में उड़ते ‘ड्रोन’ नहीं, उड़ रही अफवाहें   (photo: social media )

Meerut News: मेरठ के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों अजीबो-गरीब अफवाहों ने हलचल मचा रखी है। रात के अंधेरे में “ड्रोन दिखने” की चर्चाएं गांव-गांव फैल रही हैं। लोग कभी आसमान की ओर ताकते हैं, तो कभी चौपाल पर बैठकर चोरी और तस्करी के कयास लगाते हैं। लेकिन मेरठ पुलिस ने इन उड़ती खबरों को जमीन पर लाने की ठान ली है!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए कमान खुद संभाल ली है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांवों में जनप्रतिनिधियों, प्रधानों और ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ बैठकें कर सच-झूठ की तह तक पहुंचें।

रात में तगड़ी निगरानी:

रात्रि 11 बजे से सुबह 3 बजे तक पुलिस की विशेष गश्ती टीमें सक्रिय हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं गश्त का निरीक्षण कर रहे हैं। गांवों में अब पुलिस की हर कदम पर नजर है।

‘ड्रोन रजिस्टर’ बना आकर्षण का केंद्र:

पुलिस ने ड्रोन रखने वालों की पहचान कर उनका विवरण दर्ज करना शुरू कर दिया है। नाम, पता, मोबाइल नंबर और ड्रोन की तकनीकी जानकारी एक रजिस्टर में संकलित की जा रही है।

सोशल मीडिया पर भी सख्ती:

मेरठ पुलिस ने चेतावनी दी है—कोई फर्जी वीडियो, रील या फोटो न फैलाएं, वरना कार्रवाई तय है। कोई संदिग्ध दिखे तो पुलिस को बताएं, न कि कानून हाथ में लें।

मेरठ पुलिस की दो टूक अपील:

"अफवाह नहीं, सतर्कता अपनाएं — पुलिस के साथ मिलकर गांव की सुरक्षा मजबूत बनाएं!"

1 / 7
Your Score0/ 7
Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story