Meerut News: मलियाना मंडल, तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मलियाना मंडल में स्वतंत्रता दिवस से पहले ओबीसी युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक निर्भान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन हुआ।

Sushil Kumar
Published on: 10 Aug 2025 8:45 PM IST
Meerut News:
X

Meerut News:

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्वतंत्रता दिवस से पहले मलियाना मंडल देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब ओबीसी युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं रैली संयोजक अभिषेक निर्भान के नेतृत्व में विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। विगत वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी रैली का आगाज़ भव्य अंदाज़ में हुआ, जिसका शुभारंभ सदस्य, रेल मंत्रालय एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, श्री अंकित चौधरी ने किया।

रैली में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा थामे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मलयाना की गलियां और सड़कें तिरंगे के रंग में रंग गईं, देशभक्ति के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। मलियाना की गलियां और चौराहे तिरंगे की रंगत से सज उठे, मानो पूरा इलाका आज़ादी के जश्न में डूब गया हो।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अंकित चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की पदयात्राएं न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करती हैं, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का कार्य भी करती हैं। “देश तभी मजबूत होगा, जब उसकी युवा पीढ़ी अपने राष्ट्र के प्रति सजग और समर्पित होगी,” उन्होंने कहा।

अभिषेक निर्भान ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल भावनाएं प्रकट करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह दुनिया को यह संदेश देने का जरिया भी हैं कि भारत की जनता अपनी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जज़्बा कभी थमेगा नहीं। अभिषेक निर्भान ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

रैली के दौरान स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पानी, शरबत और नाश्ते की व्यवस्था कर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। करीब दो घंटे तक चली इस पदयात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। आयोजन के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने एक स्वर में देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

Next Story