Mirzapur News: सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, BJP अपनी नाकामी को छुपाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही

Mirzapur News: 2027 में ढोंगी सरकार खत्म होगी सपा की सरकार बनेगी। पंचायत चुनाव में गठबंधन को लेकर कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को जो मानेगा उनके साथ समाजवादी पार्टी का एलाइंस होगा। अपनी नाकामी छुपाने के लिए बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है,"।

Brijendra Dubey
Published on: 28 May 2025 3:20 PM IST
Samajwadi Party state president Shyamlal Pal
X

Samajwadi Party state president Shyamlal Pal   (PHOTO: SOCIAL MEDIA )

Mirzapur News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए बोले," भारत का संविधान लोकतंत्र और आरक्षण पूरी तरीके से खतरे में है। जिन लोगों ने देश के शोषितों, वंचितों ,महिलाओं के हक और अधिकारों लिए लड़ा ऐसे महापुरुषों को वर्तमान समय में डबल इंजन की सरकार ने सदैव अपमानित किया , संविधान के अनुरूप किसी भी समाज और धर्म के नाम पर विकास के पहिए को रोक दिए है। किसान ,महिलाएं ,मजदूर घर से निकलकर सामाजिक राष्ट्र की स्थापना के लिए मजबूती से आगे आकर काम कर रहे हैं। 2027 में ढोंगी सरकार खत्म होगी सपा की सरकार बनेगी। पंचायत चुनाव में गठबंधन को लेकर कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को जो मानेगा उनके साथ समाजवादी पार्टी का एलाइंस होगा। अपनी नाकामी छुपाने के लिए बीजेपी तिरंगा यात्रा निकाल रही है,"।

पंचायत चुनाव पर बोले श्यामलाल पाल

यूपी के मिर्जापुर जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता कर पंचायत चुनाव पर बोले," गांव के विकास और तरक्की के लिए नगरों के विकास के लिए है, इन्हीं के लिए पंचायत के चुनाव होते है। समाजवादी पार्टी के नेता धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था दिए थे, जिसमें सभी जाति, धर्म, सभी वर्ग, महिलाओं के लिए आरक्षण दिया। लेकिन वर्तमान सरकार आरक्षण के साथ बराबर अनदेखी कर रही है, यहां तक जितने पंचायत के चुनाव हुए हैं, इन सरकारों के दौरान हमारे महिलाएं अपने हकों को लेकर जब किसी पद के लिए आवेदन करने गई है। ब्लॉक स्तर पर गई है, महाभारत में द्रोपदी की तरह भारतीय जनता पार्टी के अधिकारियों ने चीर हरण करवाया है। उन्हें अपमानित करने का काम किया गया है।हमारे साथ चुनाव वही लड़ेगा जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए आगे आएगा हम उसी पार्टी से गठबंधन करेंगे,"।

नाकामी को छुपाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही

तिरंगा यात्रा को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बोल," जिन लोगों की देश की आजादी के लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा, स्वयं को बड़ा देशभक्त साबित करने के लिए, एक सर काटने वाले का 10 सर काट कर ले आएंगे उनका पूरा नतीजा आम जनता देख रही है पुलवामा में हमारे वीर सैनिकों के साथ सरकार ने क्या किया। पहलगाम हमले में सरकार ने क्या किया। सिंदूर ऑपरेशन क्या है महिलाओं के सम्मान कहां तक सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से लेकर ले जाना चाहते हैं चीज फायर रोका गया सरकार के पास बड़ी नाकामयाबी रही है एक दूसरे देश के कहने पर युद्ध रोका गया। पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी वर्तमान सरकार फैल रही है। अपने नाकामी को छुपाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है,"।

1 / 6
Your Score0/ 6
Brijendra Dubey
ABOUT THE AUTHOR

Brijendra Dubey

As a Senior Reporter based in Mirzapur, he covers a wide range of news and developments for Newstrack.com. His reporting spans politics, administration, crime, social issues, education, cultural events, and other matters of public interest. With a strong understanding of local issues and ground-level reporting, he strives to deliver accurate, timely, and reliable news to readers. Through his journalistic work, he aims to keep audiences informed about the latest developments from Mirzapur and the surrounding region.

Next Story