Moradabad News: हैवान पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, फरार

Moradabad News: आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी उमर फारुख अपनी पत्नी मन्तशा से अवैध माँग करता था, जिसको लेकर वह मन्तशा के साथ मारपीट भी करता था।

Sudhir Goyal
Published on: 22 July 2025 10:06 AM IST
Moradabad News: हैवान पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, फरार
X

Moradabad News

Moradabad News: जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बेटी के साथ हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर मायके वाले उसे अस्पताल लेकर भागे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी पति वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी मन्तशा का विवाह 26 मई को अपने बड़े भाई के बेटे उमर फारुख के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी उमर फारुख अपनी पत्नी मन्तशा से अवैध माँग करता था, जिसको लेकर वह मन्तशा के साथ मारपीट भी करता था। लेकिन कौन जानता था कि यह मारपीट एक दिन इतनी बढ़ जाएगी कि मन्तशा को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पति उमर फारुख ने मन्तशा से शादी करने से पहले थाना डिलारी के ग्राम जोगीपुरा निवासी अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर उससे समझौता कर लिया था और मन्तशा के साथ दूसरी शादी की थी। मृतका मन्तशा की गर्दन पर पड़े निशान उसके साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी बयाँ कर रहे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई आरोपी उमर फारुख की हैवानियत से दंग है।इस संबंध में मृतका के पिता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की है।
1 / 8
Your Score0/ 8
Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

Next Story