TRENDING TAGS :
Moradabad News: मुरादाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, एक्सपोर्टरों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Moradabad News: केंद्रित मंत्री जितिन प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "मुरादाबाद, जो देश और विदेश में ‘पीतल नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है। ये पीतल ही नहीं अन्य चीजों का भी प्रमुख निर्यात केंद्र है।
मुरादाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, एक्सपोर्टरों की समस्याओं पर हुई चर्चा (Photo- Newstrack)
Moradabad News: मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान जितिन प्रसाद ने मुरादाबाद के पीतल उद्योग की वर्तमान स्थिति और अन्य योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
केंद्रित मंत्री जितिन प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "मुरादाबाद, जो देश और विदेश में ‘पीतल नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है। ये पीतल ही नहीं अन्य चीजों का भी प्रमुख निर्यात केंद्र है। यहां पीतल और अन्य धातु से संबंधित शिल्प कार्य बड़े पैमाने पर किए जाते हैं, जो भारत की शिल्पकला और आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
मुरादाबाद के एक्सपोर्टरों की समस्याओं पर हुई चर्चा
मंत्री जितिन प्रसाद ने आगे कहा कि 'सर्किट हाउस में आयोजित “संवत कार्यक्रम” में GGFT, GST विभाग, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। मंत्री जी ने कहा कि आज के कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य मुरादाबाद के एक्सपोर्टरों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान संभावित कदमों पर चर्चा करना था।
उन्होंने ने कहा कि बैठक में यह तय किया गया कि एक्सपोर्टर्स को वन-स्टॉप सेंटर की सुविधा दी जानी चाहिए, जिससे वे अपने सभी प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर पा सकें। इसके अतिरिक्त रोड, रेल व अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई, ताकि मुरादाबाद को एक और मजबूत एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा सके।
डबल इंजन की सरकार मिलकर कर रही काम
केंद्रित मंत्री जितिन प्रसाद ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में “डबल इंजन” की सरकार है। केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार मिलकर ऐसे प्रयास कर रही है जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ें बल्कि निर्यातकों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो।


